एक्सप्लोरर

Nuh Road Accident: एक्सप्रेसवे पर तेल टैंकर से टकराई 10 करोड़ की रॉल्स रॉयस, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Nuh News: नूंह जिले के उमरी गांव में रॉल्स-रॉयस कार तेल टैंकर से टकरा गई. जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. आग में झुलसने से टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर के बीच टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. नूंह जिले के उमरी गांव के पास हुए इस हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं रॉल्स-रॉयस कार में सवार एक महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग 
बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद रॉल्स-रॉयस कार और तेल टैंकर में आग लग गई. टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ ने तुरंत आग पकड़ ली. मृतक टैंकर चालक और क्लीनर की पहचान रामप्रीत और कुलदीप के रूप में हुई है. दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे. वहीं लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस में सवार दिव्या, विकास और तसबीर गंभीर रूप से घायल हो गए. मेदांता के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.

रिश्तेदारों ने बचाई जान
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि टैंकर गलत दिशा में चल रहा था. वो नगीना थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास रॉल्स-रॉयस कार से टकरा गया. टैंकर से टकराने के बाद कार में भी आग लग गई थी. उसके अगले हिस्से और इंजन से आग की लपटें उठने लगी थी. लेकिन रॉल्स-रॉयस कार के साथ दूसरी कार भी चल रही थी जिसमें उन लोगों के रिश्तेदार भी शामिल थे, उन्होंने तुरन्त कार से उन लोगों को बाहर निकाला लिया. जिससे उनकी जान बच गई. एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मरने वालों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में 'INDIA' गठबंधन के बीच दरार, कांग्रेस नेता बोले- AAP से कोई गठबंधन नहीं, चुनाव में हराएंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget