एक्सप्लोरर

एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक के 200 से अधिक छात्रों ने ली BJP की सदस्यता, पार्टी ज्वॉइन करने की बताई वजह

Haryana Lok Sabha Election 2024: संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने सभी छात्रों को बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है.

Rohtak Lok Sabha Election 2024: शनिवार को प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में बीजेपी के संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा की उपस्थिति में एमडी यूनीवसिर्टी के छात्र नेता डा. मनु कुण्डु के नेतृत्व में 200 से अधिक छात्रों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. 

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षित दहिया, प्रदेश सचिव सन्नी नारा जिला अध्यक्ष दीपक उर्फ दीपू नागपाल जिला उपाध्यक्ष हरिओम भाली ने नव मतदाताओं का स्वागत किया.
 
'काम कर रहे हैं जबरदस्त'
संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने सभी छात्रों को बीजेपी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग खुश है. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग मोदी को चाहता है और पीएम मोदी भी युवा वर्ग को सशक्त करने की दिशा में जबरदस्त काम कर रहे हैं. 

'पीएम मोदी की नीतियों से है प्रभावित'
शर्मा ने बताया कि डा. कुण्डू के नेतृत्व में शामिल हुए युवाओं ने भी पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. छात्र नेता डा. कुण्डु ने बताया कि सरकारी नौकरियों में बीजेपी सरकार द्वारा बरती गई पारदर्शिता ने युवाओं को काफी प्रभावित किया है. हरियाणा में युवा बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी लग रहे हैं. 

'लोकसभा चुनाव में करेंगे पूरी मेहनत'
उन्होंने बताया कि युवा वर्ग को प्रोत्साहन करने वाली नायब सरकार की योजनाएं छात्रों को पसंद आ रही है, इसलिए सभी युवाओं ने बीजेपी को समर्थन किया है. युवाओं ने संगठन मंत्री को भरोसा देते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत करेंगे.  इस अवसर पर सुरेंद्र अहलावत, संजीत (मदीना) दीपक, ऋषि, अनिल, रवि, पंकज, मोहित, विशाल, कुलदीप, विजय, रोहित आदि उपस्थित रहे.

 राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024 Quota: विनेश फोगाट को मिली जीत तो बजरंग पुनिया बोले, 'संघर्ष का मैदान हो या खेल का मैदान..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget