एक्सप्लोरर

Punjab News: क्या पंजाब में कांग्रेस को लगेगा एक और झटका? रवनीत बिट्टू और पीएम मोदी की मुलाकात से कयासों का दौर शुरू

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हालत अच्छी नहीं है. ऐसे में रवनीत सिंह बिट्टू की पीएम मोदी से मुलाकात कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद से कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती जा रही हैं. पंजाब में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है. पंजाब से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी और रवनीत सिंह बिट्टू की मुलाकात के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है.

रवनीत बिट्टू की ओर से हालांकि पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का दावा किया गया है. लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू ने जिस तरह से पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है उसके कई मायन निकाले जा रहे हैं. बिट्टू ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ''भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की और पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की.''

लुधियाना से लोकसभा सदस्य एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते बिट्टू ने प्रधानमंत्री से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि बिट्टू ने इससे पहले पंजाब से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा था.

बिट्टू को लेकर हो रहे हैं ऐसे दावे

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रवनीत बिट्टू कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हैं. रवनीत बिट्टू की नाराजगी की वजह पिछले साल उन्हें पहले प्रदेश अध्यक्ष और फिर सीएम पद के लिए अनदेखा करना है. रवनीत बिट्टू कई मौकों पर पार्टी के फैसलों को लेकर भी सवाल खड़े कर चुके हैं.

हालांकि रवनीत बिट्टू को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है. कांग्रेस पार्टी को पंजाब में नए अध्यक्ष की तलाश है. रवनीत बिट्टू का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल था. लेकिन पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात ने कांग्रेस हाईकमान के मन में नए सवाल खड़े कर दिए होंगे.

Chandigarh को लेकर Anil Vij बोले- जब तक नहीं होता हर मुद्दा हल, तब तक हम यहां डटे रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget