एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर बीजेपी पर हमलावर हुई आप-कांग्रेस, हरजोत बैंस बोले- 'कितनी शर्म की बात है'..

Ramesh Bidhuri Video: रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर आप-कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया आई है.

Punjab News: लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर बीजेपी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है. हालांकि रमेश बिधूड़ी के बयान को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया है. और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी से कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा है. लेकिन विपक्ष दलों के नेताओं का हमला अभी कम नहीं हुआ है. पंजाब से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने भी बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर आपत्ति जताई है. 

‘यह हमारी भारतीय आत्मा पर हमला है’
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर बीजेपी को घेरा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कितनी शर्म की बात है. यह हमारी भारतीय आत्मा पर हमला है. यह बाबा साहब अंबेडकर जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जी और कई महान सांसदों का घर है, गुंडों का नहीं. क्या नए संसद भवन के पीछे बीजेपी का यही सपना था?

सांसद को पार्टी से निष्कासित करने की मांग
वहीं पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पवित्र संसद की नई इमारत, पवित्र संघोल, महिला आरक्षण विधेयक के सर्वसम्मति से पारित होने पर दोनों दलों के नेताओं और भाजपा सांसदों के जोशीले समर्थन भाषण रमेश बिधूड़ी के संबोधन के दौरान जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया वह संसद के शिष्टाचार के खिलाफ है. ऐसे शब्द अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति उनकी नफरत को और उजागर करते हैं. यदि वास्तव में बीजेपी जिसकी विचारधारा हर भारतीय को समान मान-सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है तो ऐसे सांसद को तुरंत अपनी पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए.

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, 21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र के आखिरी दिन चंद्रयान-3 की सफलता पर लोकसभा में चर्चा हो रही थी. इस दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पीएम मोदी के योगदान को लेकर बोल रहे थे, इसपर बीएसपी सांसद दानिश अली असहमति जताई तो सांसद रमेश बिधूड़ी ने आपा खो दिया और अपशब्दों का इस्तेमाल किया. उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है.

यह भी पढ़ें: Punjab Drugs Case: ड्रग्स मामले में फरार AIG राजजीत सिंह को तलाशने में नाकाम रही पंजाब STF, गिरफ्तारी हुई तो खुलेगा कई राजों से पर्दा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget