एक्सप्लोरर

जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक रमन अरोड़ा को 5 दिन की रिमांड, भ्रष्टाचार के मामले में हुई गिरफ्तारी

Raman Arora News: आप विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाए और फिर पैसे लेकर मामले को रफा दफा करवाया.

Punjab News: जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने शनिवार (24 मई) को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने रमन अरोड़ा को 5 दिन के लिए रिमांड पर भेजा है. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा को धोखाधड़ी के आरोप में शुक्रवार (23 मई) को गिरफ्तार कर लिया था. 

अरोड़ा जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं. विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को उनके जालंधर स्थित आवास पर छापेमारी की थी. ये मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है. विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए जालंधर नगर निगम के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाए

लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाने का आरोप

आप विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के जरिए लोगों को फर्जी नोटिस भिजवाए और फिर पैसे लेकर मामले को रफा दफा करवाया. अभी कुछ दिन पहले ही 'आप' के विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी. उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ भी मिला है. विधायक अरोड़ा एटीपी सुखदेव के जरिए कुछ बडे़ बिल्डर्स को भी नोटिस भिजवाकर उससे पैसे ऐंठता था. 

नोटिस को खत्म करने के लिए मांगे जाते थे पैसे

बताया जा रहा है कि नोटिस को खत्म करने के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती थी. पैसे मिलने के बाद वे इन नोटिस को स्वत: खत्म करा दिया करते थे. इस मामले में रमन अरोड़ा के साथ कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल थे. हालांकि अब ये सभी अधिकारी भी विजिलेंस टीम के रडार पर आ चुके हैं. विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा के घर से प्रिंटर और नोट गिनने की मशीन भी जब्त की है.

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने क्या कहा?

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विजिलेंस विभाग की तरफ से की गई इस कार्रवाई को लेकर बताया, ''मुख्यमंत्री को रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं. उनके अलावा, कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी यह शिकायत मिली थी, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget