एक्सप्लोरर

Haryana News: 40 दिन की पैरोल मिलने पर Ram Rahim ने मनाया जश्न, तलवार से काटा केक

40 दिन की पैरोल मिलने पर गुरमीत राम रहीम ने बागपत के बनवारा आश्रम में जश्न मनाते हुए तलवार से केक काटा. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी मौजूद रहे. जिसका वीडियो सामने आया है.

Haryana News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है. जिसके बाद से वो लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोप में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को तीसरी बार पैरोल दिए जाने को लेकर लोग हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठा रहे हैं. इन सबके बीच डेरा प्रमुख एक वीडियो वायरल हुआ है जिसको लेकर अब वो सवाल के घेरे में आ गया. 

राम रहीम ने तलवार से काटा केक

पैरोल पर आने के बाद राम रहीम तलवार से केक (Cake) काटकर जश्न मनाते हुए दिख रहे है. इस जश्न में उनके कई अनुयायी भी शामिल हुए है. जबकि पैरोल पर आने के बाद किसी भी सजायाफ्ता कैदी का हथियार अधिनियम के तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित है. यानि प्रतिबंध के बावजूद राम रहीम द्वारा तलवार से केक काटा गया है. 

पहले भी मिली थी 40 दिन की पैरोल

इससे पहले भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल दी गई थी. उन्हें हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव और पंचायत चुनाव से पहले भी पैरोल दी गई थी. वही सोमवार को हरियाणा के झज्जर जिले में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए महा सफाई अभियान में जिले के पूर्व प्रत्याशी एवं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश के साथ- साथ मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल भी दिखाई दिए. यही नहीं नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी भी इस अभियान का हिस्सा बने. अक्सर ऐसे कई मामले सामने आते रहते है जब डेरे से जुड़े कार्यक्रमों में प्रदेश के नेता तक शामिल होते है. 

आपको बता दें कि अगस्त 2017 में, पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को महिला अनुयायियों के साथ यौन शोषण का दोषी ठहराया था. अब वो रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे हैं. इस दौरान डेरा प्रमुख ने पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल की अर्जी दाखिल की थी जिसके बाद उन्हें पैरोल दे दी गई. वही उन्हें कहा गया कि वो हरियाणा के सिरसा आश्रम में ना रहकर बागपत के बनवारा आश्रम में रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: Aam Aadmi Clinic: पंजाब में खुलेंगे 400 और आम आदमी क्लीनिक, CM भगवंत मान 27 जनवरी को अमृतसर में करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget