एक्सप्लोरर

Rajinder Nagar Bypoll: बीजेपी ने शुरू की उपचुनाव की तैयारी, कई बड़े नेता ठोंक रहे हैं टिकट पर दावेदारी

Rajinder Nagar Bypoll: बीजेपी ने राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी किसी बड़े नेता को मैदान में उतार सकती है.

Rajinder Nagar Bypoll: दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए बीजेपी में टिकट को लेकर जोरदार पैरवी शुरू हो गई है. पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप के राघव चड्ढा के दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना पड़ रहा है. मतदान 23 जून को होगा और मतगणना 26 जून को होगी.

टिकट के लिए कई बीजेपी नेताओं के नाम सूची में शामिल है, जिनमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष राजन तिवारी, राज्य इकाई के पूर्व महासचिव राजेश भाटिया, प्रवक्ता हरीश खुराना व अन्य शामिल हैं.

दिल्ली बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि हमारे पास कई मजबूत उम्मीदवार हैं और सबसे मजबूत उम्मीदवार को राजिंदर नगर विधानसभा चुनाव से लड़ने के लिए टिकट दिया जाएगा. जीत ही टिकट का एकमात्र मानदंड होगा.

बीजेपी ने पहले ही शुरू कर दी थी तैयारी

बीजेपी ने 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो के साथ उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी. विधानसभा प्रभारी अजय महावर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रचार किया. भाजपा कार्यकर्ता चाय के साथ पांच-सात लोगों की कॉर्नर मीटिंग भी कर रहे हैं और उन्हें दिल्ली और राजिंदर नगर के विकास के एजेंडे और विजन के बारे में बता रहे हैं.

पार्टी के एक नेता ने कहा कि हमने उम्मीदवार की घोषणा से पहले तीन बार प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की योजना बनाई है. पिछले महीने भाजपा ने अपने विधायक महावर को उपचुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया और विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगरपालिका वाडरें का प्रभारी भी नियुक्त किया है.

Sangrur Lok Sabha Bypoll: भगवंत मान खुद संभालेंगे मोर्चा, टिकट हासिल करने की रेस में बने हुए हैं ये चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget