एक्सप्लोरर

Punjab News: भटिंडा ग्रामीण की विधायक रुपिंदर कौर ने कांग्रेस ज्वाइन की, फिर से साथ दिखे सिद्धू और चन्नी

Punjab News: कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी मिली है. आप की सबसे युवा विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस पार्टी को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी लगातार दूसरे दिन ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे. इसके साथ ही भटिंडा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रुबी (Rupinder Kaur Ruby) ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. रुपिंदर कौर ने आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क होने के आरोप लगाए.

रुपिंदर कौर रुबी ने मंगलवार रात को ही आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने का एलान कर दिया था. कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद रुपिंदर कौर ने कहा, ''आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही थी. आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी नहीं है. जिस विचारधारा के साथ पार्टी ज्वाइन की थी वैसा देखने को नहीं मिला.''

रुपिंदर कौर ने कांग्रेस ज्वाइन करने की वजह भी बताया. उन्होंने कहा, ''असल में कांग्रेस आम आदमी की पार्टी है. पंजाब के बिजली और पानी के लिए काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी ही आम लोगों के लिए काम कर रही है.''

रुपिंदर कौर के पार्टी छोड़ने की चर्चा थी

बता दें रुपिंदर कौर रुबि ने 2017 में भटिंडा ग्रामीण सीट से 10 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज की थी. रुपिंदर कौर 29 साल की उम्र में ही विधायक बनने में कामयाब हुई थी. पिछले कुछ समय से रुपिंदर कौर ने आम आदमी पार्टी से दूरी बना रखी थी और उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज थी.

इसके साथ ही सिद्धू और चन्नी का लगातार दूसरे दिन साथ नज़र आना कांग्रेस पार्टी के बड़ी राहत है. पिछले कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच काफी तनाव की स्थिति बनी हुई थी. मंगलवार को चन्नी सरकार ने सिद्धू की मांग को स्वीकार करते हुए एजी एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार किया.

Punjab News: अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द हुआ, सोनू सूद ने पार्टी ज्वाइन करने पर तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget