एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब पुलिस के DSP को जिम में आया हार्ट अटैक, हुई मौत, खनौरी बॉर्डर पर थी ड्यूटी

Punjab DSP Dilpreet Singh Death: खनौरी बॉर्डर पर तैनात डीएसपी दिलप्रीत सिंह की जिम में करसत के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. इसको लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दुख जताया है.

Punjab News: पंजाब में लुधियाना के रहने वाले डीएसपी दिलप्रीत सिंह की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई. इसको लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर संवेदना जताई है. उन्होंने लिखा कि कल, हमने अपने बहादुर डीएसपी दिलप्रीत सिंह को खो दिया, जो संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे. दिलप्रीत ने 31 वर्षों से अधिक समय तक पंजाब पुलिस और पंजाब के लोगों की सेवा की. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और करीबी लोगों के साथ हैं.

‘जिम में कसरत करते हुए आया हार्ट अटैक’
मलेरकोटला के डीएसपी दिलप्रीत सिंह को किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा और पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर ड्यूटी लगाई गई थी. ड्यूटी से फ्री होकर जब वे लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर भाई बाला चौक के पास एक होटल की जिम में कसरत कर रहे थे इस दौरान उन्हें हार्टअटैक आ गया. साथियों ने उन्हें तुरन्त अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने डीएसपी दिलप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया.

स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक थे डीएसपी दिलप्रीत सिंह
डीएसपी दिलप्रीत सिंह रोजाना समय निकालकर जिम जाते थे. उनके सहयोगियों का कहना है कि वो स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक थे. फिलहाल डीएसपी दिलप्रीत सिंह की ड्यूटी खनौरी बॉर्डर पर लगी हुई थी उनकी शिफ्ट रात को थी वो रात 8 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक ड्यूटी पर थे.

शाम 4 बजे दिलप्रीत सिंह होटल में बनी जिम में कसरत कर रहे थे इस दौरान अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और वे गिर पड़े. उनके गनमैन ने जिम के अन्य सदस्यों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया,  जहां डॉक्टरों ने डीएसपी दिलप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया. आपको बता दें कि पंजाब पुलिस में दिलप्रीत सिंह 1992 में बतौर एएसआइ भर्ती हुए थे. वे कई पुलिस स्टेशनों में सेवाएं दे चुके थे.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: सुखबीर सिंह बादल की CM भगवंत मान से मांग, कहा- 'MSP की गारंटी के लिए बनाए कानून'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget