एक्सप्लोरर

Punjab Police ने किया दावा- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में हाथ लगे अहम सुराग

Punjab News: पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में अहम सुराग मिलने का दावा किया है. पंजाब पुलिस जल्द ही इस मामले में ज्यादा जानकारी देगी.

Punjab News: पंजाब पुलिस की ओर से मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगने का दावा किया. पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ के बाद उसे कई अहम सुराग मिले हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आयी एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गायक की हत्या से ठीक पहले उनके वाहन का पीछा किया जा रहा था.

मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई.

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को देहरादून से हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने रविवार को मानसा के एक ढाबे में खाना खाया था. ये सीसीटीवी फुटेज उसी ढाबे की है.

अहम सुराग मिलने का किया दावा

सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी एक अन्य सीसीटीवी फुटेज सामने आयी है, जिसमें दिख रहा है कि मूसेवाला पर हमले से पहले उनके वाहन का पीछा किया जा रहा था. फरीदकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप यादव ने मानसा में संवाददाताओं से कहा कि मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं.

ढाबे से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के संबंध में पूछे गए सवाल पर यादव ने कहा, ''हमे कुछ अहम सुराग मिले हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की गई है. इतना ही नहीं, हमे कई महत्वपूर्ण स्थानों से सुराग मिले हैं और पंजाब पुलिस उन पर काम कर रही है.''

पुलिस महानिरीक्षक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस घटना के पीछे कुख्यात अपराधी थे.  अधिकारी ने कहा, ''साजिश किस तरह रची गई, हम इसका ब्यौरा जल्द साझा करेंगे. किसने पीछा किया? हमलावर कौन थे? हम इसका खुलासा करेंगे.''

Rajya Sabha Election: अजय माकन के जरिए 'पंजाबी कार्ड' खेल रही है कांग्रेस, विधायकों को लेकर हुआ यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget