एक्सप्लोरर

Punjab Crime News: गैंगस्टर्स की ताबड़तोड़ फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत, मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों को लगी गोली

Punjab News: फगवाड़ा में कार लूटकर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा करने पर कॉन्स्टेबल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया.

Punjab News: पंजाब में अपराधी कितने बैखौफ हो गए है. अपराधी अब पुलिस को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे है. इसका ताजा मामला रविवार को एक बार फिर देखने को मिला. पंजाब के गैंगस्टरों (Gangster) ने पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी. मामला रविवार देर का बताया जा रहा है. जालंधर-लुधियाना के पास फगवाड़ा शहर (Phagwara City) में गैंगस्टरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

गाड़ी लूटकर भाग रहे लुटेरो ने की फायरिंग
फगवाड़ा के रहने वाले अवतार सिंह अपनी क्रेटा गाड़ी में घर जा रहे थे. इस दौरान गैंगस्टरों ने उन्हें अर्बन एस्टेट इलाके के पास घेर लिया. गैंगस्टरों हथियारों के दम पर गाड़ी उनसे लूटकर ले गए. जिसकी सूचना अवतार सिंह ने तुरन्त पुलिस को दी. पुलिस को सूचना मिलने के बाद एसएचओ के गनमैन कमल वाजवा ने लुटेरों का पीछा करना शुरू किया. वो क्रेटा गाड़ी को लेकर फगवाड़ा की ओर भाग रहे थे. कमल वाजवा को जानकारी नही थी कि इन लुटेरों के पास पिस्तौल भी है. जिसके बाद इन लुटेरों ने कमल बाजवा पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद कमल बाजवा गिर पड़े उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई.

गैंगस्टरों और पुलिस में हुई मुठभेड़
कॉन्स्टेबल पर फायरिंग करके भाग रहे गैंगस्टरों की सूचना फिल्लौर पुलिस को दी गई. जिसके बाद  नाका लगाकर बैठी फिल्लौर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के दौरान तीनों गैंगस्टरों को गोलियां लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि इनका एक साथ अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. तीनों घायल गैंगस्टरों की पहचान रणबीर, विष्णु और कुलविंदर के रूप में हुई है. तीनों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टरों को टांगों-हाथों पर गोलियां लगी हैं.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में जारी है Bharat Jodo Yatra का कारवां, नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित आज की यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget