एक्सप्लोरर

Punjab: 'पंथिक' सभा नए जत्थेदारों की नियुक्ति से नाराज, SGPC से की पुराने जत्थेदारों को बहाल करने की मांग 

Punjab News: पंजाब के आनंदपुर साहिब दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह के नेतृत्व में 'पंथिक' समागम का आह्वान किया गया. पंथिक सभा ने एसजीपीसी द्वारा नए जत्थेदारों की नियुक्ति को खारिज कर दिया.

Punjab Latest News: पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा नए ​जत्थेदारों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह के नेतृत्व में 'पंथिक' समागम का आह्वान किया गया. पंथिक समागम ने एसजीपीसी द्वारा नए जत्थेदारों की नियुक्ति को खारिज कर दिया. साथ ही एसजीपीसी से पुराने जत्थेदारों को बहाल करने की मांग की.

शुक्रवार (14 मार्च) को 'पंथिक' सभा ने 6 प्रस्ताव पारित किए. इनमें एसजीपीसी की कार्यकारी समिति से सिख पंथ की भावनाओं का सम्मान करने का आह्वान किया गया है. ज्ञानी रघबीर सिंह, ज्ञानी सुल्तान सिंह और ज्ञानी हरप्रीत सिंह को फिर से जत्थेदार पद पर बहाल करने की अपील भी एसजीपीसी से की है. 

पंथिक सभा ने की नियम बनाने की अपील 

इसके अलावा, सिख समुदाय से एसजीपीसी (SGPC) कार्यकारी समिति के सदस्यों का बहिष्कार करने की अपील की गई है. पंथिक सभा ने उन तीन एसजीपीसी कार्यकारी सदस्यों की सराहना की है, जिन्होंने जत्थेदारों को हटाने के फैसले का विरोध किया. अपने प्रस्ताव में एसजीपीसी से सिख बुद्धिजीवियों की मंजूरी से जत्थेदारों की नियुक्ति और हटाने के लिए नियम बनाने की अपील की है.

पंथिक समागम (Panthik Sabha) के प्रस्ताव में ये भी कहा गया है कि अगर एसजीपीसी 'जत्थेदारों' को हटाने के अपने फैसले को वापस नहीं लेती है, तो पंजाब भर से सिख 28 मार्च को अमृतसर तक मार्च करेंगे. उसी दिन एसजीपीसी की आम सभा की बैठक भी प्रस्तावित है. 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने हाल ही में ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त के जत्थेदार पद से हटा दिया है. एसजीपीसी का कहना है कि ज्ञानी रघबीर सिंह का नेतृत्व पंथ (सिख समुदाय) का मार्गदर्शन करने में सक्षम नहीं है. उनके असंगत दृष्टिकोण ने पंथिक एकता को कमजोर किया है.

ज्ञानी सुल्तान सिंह को एसजीपीसी ने तख्त केसगढ़ साहिब के 'जत्थेदार' पद से भी हटा दिया, जो रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में पांच सिख धार्मिक पीठों में से एक है.

अकाल तख्त सर्वोच्च धार्मिक संस्था

अमृतसर स्थित अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है. इन दोनों जत्थेदारों से पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी फरवरी में तख्त श्री दमदमा साहिब से हटा दिया गया था. ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने सोमवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार और अमृतसर में अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार का पदभार ग्रहण किया.

लुधियाना में होली पर मस्जिद के पास पथराव के बाद तनाव, 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या बोली पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget