एक्सप्लोरर

नवजोत सिद्धू ने चन्नी सरकार पर फिर उठाए सवाल, कहा- पंजाब सर्वाधिक कर्जदार राज्य, उधार लेना सही रास्ता नहीं

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से पंजाब सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. सिद्धू ने पंजाब के कर्जे को लेकर चन्नी सरकार को घेरा है.

Punjab News: पंजाब की चरणजीत चन्नी (Charanjit Channi) सरकार कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़े वादे कर रही है. लेकिन पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को यह बात रास नहीं आ रही है. नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब को देश का सबसे अधिक कर्जदार राज्य बताया. सिद्धू ने कहा कि कर से अर्जित धन का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह विकास के रूप में लोगों के पास वापस जाना चाहिए.

कांग्रेस के पंजाब प्रमुख ने कहा कि उधार लेना सही रास्ता नहीं है और राज्य के खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से भरा है. सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''उधार लेना सही रास्ता नहीं है. कर का पैसा कर्ज चुकाने के लिए नहीं, बल्कि विकास के रूप में लोगों के पास जाना चाहिए. समाधान-उन्मुख मॉडल राज्य के संसाधनों की चोरी को रोकना, सरकारी खजाने को भरना और आय सृजन के माध्यम से कल्याणकारी राज्य बनाना है.''

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, "आज पंजाब भारत का सबसे अधिक कर्जदार राज्य है. राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 50 फीसदी कर्ज है. हमारे खर्च का आधा हिस्सा महंगे कर्ज से भरा है."

लगातार सवाल उठा रहे हैं सिद्धू

सिद्धू ने कहा कि वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता पंजाब मॉडल के स्तंभ हैं. सिद्धू ने कहा, ''आइए, उन वास्तविक मुद्दों से न हटें, जिनका हर पंजाबी और पार्टी कार्यकर्ता समाधान चाहता है. जवाबदेही हर योजना की घोषणा के दौरान कोष के स्रोतों के खुलासे की मांग करती है, कि यह आय से आ रहा है या फिर और कर्ज लेकर. पारदर्शिता के लिए जरूरी है कि राज्य की वित्तीय स्थिति की जानकारी हर महीने सार्वजनिक की जाए.''

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल में पंजाब सरकार के बिजली दरों में कटौती करने और पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने के फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं.

Haryana News: बीजेपी नेता अनिल विज का विवादित फोटो वायरल, विपक्ष ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget