एक्सप्लोरर

Punjab News: राज्य में अब तक पाए जा रहे हैं डेल्टा वैरिएंट से केस, ओमीक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी

Punjab News: पंजाब में अभी तक डेल्ट वैरिएंट के केस ही सामने आ रहे हैं. राज्य सरकार ने हालांकि ओमीक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

Punjab News: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) से एक बार फिर से नई लहर आने का खतरा मंडरा रहा है. पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि राज्य में अभी तक ओमीक्रॉन वैरिएंट का कोई केस सामने नहीं आया है. पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि पंजाब में पाए जा रहे कोविड-19 केसों में अभी डेल्टा वैरिएंट ही मिल रहा है. ओमीक्रॉन को लेकर पंजाब सरकार ने अलर्ट जारी किया है.

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून से बात करते हुए पटियाला मेडिकल कॉलेज ने कहा है कि पंजाब में डेल्टा के अलावा अभी कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है. रिपोर्ट में कहा गया, ''अभी तक डेल्टा वैरिएंट के केस ही मिल रहे हैं. कोई भी नया वैरिएंट सामने नहीं आया है. फिलहाल के लिए घबराने की जरूरत नहीं है.''

पटियाला मेडिकल कॉलेज की ओर से हालांकि नए सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं. मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए डॉक्टर रुपिंदर ने कहा, ''हमें अब तक डेल्टा वैरिएंट के केस ही मिले हैं. एक नया बैच टेस्ट किया गया है और दो से तीन दिन में उनकी रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है.''

पंजाब सरकार ने जारी किया अलर्ट

पंजाब के हेल्थ डिपार्टमेंट ने ओमीक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. पंजाब हेल्थ डिपार्टमेंट ने माना है कि ओमीक्रॉन वैरिएंट में ज्यादा म्यूटेंट होने की वजह से वह डेल्ट वैरिएंट से भी खतरनाक साबित हो सकता है. 

पंजाब सरकार हालांकि ओमीक्रॉन वैरिएंट को लेकर कड़े कदम उठाने में जुट गई है. राज्य सरकार की ओर से हर दिन कोरोना वायरस के 40 हजार टेस्ट करने का ऑर्डर दिया गया है. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि दुनिया के कई हिस्सों में ओमीक्रॉन वैरिएंट की वजह से तीसरी लहर का खतरा है.

Captain Amarinder Singh ने एमएसपी गांरटी कानून पर बदले सुर, बोले- यह तरीका नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: '1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो...', आप विधायक बोले- जो हुक्म! मुख्यमंत्री को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?
'बेअदबी कानून संशोधित करो', AAP MLA ने बिना पढ़े साइन किए, CM को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?
पंजाब: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त का सख्त रुख, सिख विधायकों को एक महीने का अल्टीमेटम
पंजाब: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त का सख्त रुख, सिख विधायकों को एक महीने का अल्टीमेटम
लुधियाना में मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, बेटे को बनाया बंधक
लुधियाना में मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, बेटे को बनाया बंधक
भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'पंजाब में पहली बार सनातन...'
भगवंत मान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा, बोले- 'पंजाब में पहली बार सनातन...'

वीडियोज

कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking
Ketan Murder New Update: CCTV और गेट टेस्ट से खुलेगा सच? | Siya Goyal | Pune | Maharastra | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Bihar News: 'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
'हंटर वाली मैडम' नाम से चर्चित IPS शोभा ओहटकर आज होंगी रिटायर, गिनीज बुक में दर्ज है नाम
Indian Army Chief: कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
कौन हैं जनरल धीरज सेठ, जिनके हाथ होगी अब भारतीय सेना की कमान, उपेंद्र द्विवेदी की ली जगह, जानें
Germany vs Paraguay: फीफा विश्वकप 2026 से जर्मनी की टीम बाहर,ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
FIFA World Cup 2026 से जर्मनी की टीम बाहर, ऑरलैंडो गिल ने पैराग्वे को दिलाई ऐतिहासिक जीत
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
What Is A Babymoon: क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
क्यों मां-बाप बनने से पहले धड़ाधड़ घूमने निकल रहे हैं कपल्स? जानें क्या है ये 'बेबीमून' क्रेज
Train Accident Viral Video: ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
ट्रेन से टकराते ही उछल कर दूर गिरा शख्स, मौत का लाइव वीडियो वायरल
Embed widget