एक्सप्लोरर

Punjab News: सीएम चरणजीत चन्नी ने गड्‌ढे में गिरी गाय को बचाया, बोले- 'चंगा मासी, बाच गई तू'

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने गाय को बचाने के अभियान की अगुवाई की. चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से गाय को बचाने का वीडियो शेयर किया गया.

Punjab News: पंजाब का सीएम बनने के बाद से चरणजीत सिंह चन्नी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. अक्सर चरणजीत सिंह चन्नी के कामों की चर्चा फेसबुक और ट्विटर पर होती है. चरणजीत चन्नी ने रविवार को भी कुछ ऐसा किया जिसकी जमकर सराहना हो रही है. दरअसल, चन्नी ने रविवार देर रात गड्ढे में गिरी हुई गाय की जान बचाई. 

गाय की जान बचाने का पूरा वीडियो चरणजीत सिंह चन्नी के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है. चरणजीत सिंह चन्नी देर रात काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में चन्नी को एक गाय के गड्ढे में गिरे होने की जानकारी मिली. चन्नी वहां पहुंच गए. चन्नी ने लोगों के साथ मिलकर गाय को बचाने के अभियान की अगुवाई की.

वहीं खड़े रहे चरणजीत सिंह चन्नी

गाय को निकालने में हालांकि कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. गाय काफी गहरे गड्ढे में गिर गई थी और बाहर निकालने की जगह बेहद कम थी. करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद रस्सियों की सहायता से गाय को बांधकर बाहर निकाला गया. 

इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी टॉर्च लेकर वहीं खड़े रहे. गाय को बाहर निकालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि ''चंगा मासी, बाच गई तू, ध्यान रखीं (अच्छा हुआ मासी तू बच गई).''

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब चरणजीत सिंह चन्नी का अलग अंदाज लोगों के सामने आया है. सीएम बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ डांस करने के वीडियो भी सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं चरणजीत सिंह चन्नी कई मौकों पर दोहराते हैं कि वह कोई महाराजा नहीं हैं बल्कि एक आम इंसान ही हैं.

Charanjit Singh Channi ने आरएसएस पर लिया यू-टर्न, कहा- वह अपने आप में अच्छा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget