एक्सप्लोरर

Punjab: अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से SIT ने छह घंटे की पूछताछ, ये है पूरा मामला

Bikram Singh Majithia News: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मादक पदार्थ मामले में मंगलवार को पटियाला जिले में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मादक पदार्थ मामले में मंगलवार (16 जनवरी) को पटियाला जिले में पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए. इस दौरान एसआईटी ने उनसे लगभग छह घंटे तक पूछताछ की. पूर्व मंत्री को उप महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) हरचरण सिंह भुल्लर के नेतृत्व वाली एसआईटी ने तलब किया था.

एसआईटी के सामने मजीठिया की पेशी के मद्देनजर पटियाला में पुलिस लाइन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. मजीठिया के समर्थन में कई अकाली कार्यकर्ता जुटे थे. बाद में मजीठिया ने पत्रकारों से कहा कि उनके खिलाफ ‘झूठा’ मामला दर्ज किया गया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान उन लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्हें बेनकाब करते हैं और उन पर सवाल उठाते हैं. वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और कानून का सम्मान करते हैं.

मजीठिया से पहले 30 दिसंबर को तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुखविंदर सिंह छीना के नेतृत्व वाली एसआईटी ने मादक पदार्थ मामले में पूछताछ की थी. इससे पहले 18 दिसंबर को एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी. छीना के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद पंजाब पुलिस ने भुल्लर की अध्यक्षता में एक नयी एसआईटी का गठन किया.

मजीठिया पर 20 दिसंबर, 2021 को मादक पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी. यह कार्रवाई मादक पदार्थ रोधी विशेष कार्य बल की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी। प्राथमिकी राज्य अपराध शाखा ने अपने मोहाली थाने में दर्ज की थी. मजीठिया पटियाला जेल में पांच महीने से अधिक समय तक रहे तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद अगस्त 2022 में जेल से बाहर आ गए.

ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के CM मान ने 168 खिलाड़ियों को दिए नगद पुरस्कार, इन खेलों की तैयारी के लिए भी मिलेंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget