एक्सप्लोरर

पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए AAP की पहली सूची जारी, उतारे 784 उम्मीदवार, किया बड़ा दावा

Punjab Nagar Nigam Election 2024: पंजाब आप के प्रमुख अमन अरोड़ा ने कहा कि लुधियाना नगर निगम के लिए 94, पटियाला नगर निगम के लिए 56 और अमृतसर नगर निगम के लिए 74 उम्मीदवार हैं.

Punjab Nagar Nigam Chunav 2024 News: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. पार्टी ने 784 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें पटियाला और लुधियाना नगर निगम के भी उम्मीदवार शामिल हैं. आप पंजाब के प्रमुख अमन अरोड़ा और कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. टिकट के लिए पार्टी के पास कुल पांच हजार आवेदन आए थे, जिसमें से इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है.

अमन अरोड़ा ने मीडिया से कहा कि लुधियाना नगर निगम के लिए 94, पटियाला नगर निगम के लिए 56 और अमृतसर नगर निगम के लिए 74 उम्मीदवार हैं. पार्टी ने कुल 977 वार्डों में से 784 के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं और शेष उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द की जाएगी. पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री तरणप्रीत सिंह सौंध ने कहा है कि नगर निगम चुनाव हाईकोर्ट की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक कराया जाएंगा.

95 में से 95 वार्ड सीटें जीतेंगे- तरणप्रीत सिंह सौंध

उन्होंने आप की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि नगर निगम लुधियाना के 95 में से 95 वार्ड सीटें जीतकर मुख्यमंत्री मान के हाथों को मजबूत करेंगे. पंजाब के राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए बीते दिनों सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की. बैठक में गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह, विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला और राज्य चुनाव आयोग के सचिव जगजीत सिंह उपस्थित थे.

पंजाब में पांच नगर निगमों, 44 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे और नगर परिषदों के 43 वार्डों के साथ-साथ अन्य नगर निगमों के छह वार्डों के लिए उपचुनाव होंगे. पंजाब में पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे.

20,486 पुलिसकर्मियों को किया जाएगा तैनात

नगर निगम चुनाव में कुल 1,609 मतदान स्थल और 3,717 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से 344 को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है. सभी मतदान केंद्रों और बूथों पर सुरक्षा मानदंडों के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा. चुनावों के दौरान कुल 20,486 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget