एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब की जेल में मुख्तार अंसारी पर खर्च का मामला, CM मान बोले- 'पैसों का बिल सरकारी खजाने से हम...'

Bhagwant Mann on Mukhtar Ansari: पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख रुपए का बिल चुकता करने के लिए जेल विभाग ने सीएम मान को फाइल भेजी थी. सीएम ने बिल भरने से इंकार कर दिया.

Punjab Politics: पंजाब में रहने के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी पर खर्च किए गए पैसों को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है. पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने कहा कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को यहां (पंजाब की जेल में) दो साल रखा गया उसकी सेवा में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए. 55 लाख उसके वकीलों की फीस है. उस पर खर्च हुए पैसों का बिल हम सरकारी खजाने से क्यों देंगे. ये पैसे वो मंत्री भरे जिसने मुख्तार के साथ यारी-दोस्ती निभाई.

'यारी दोस्ती निभाने के लिए सरकारी खजाने को लगाया गया चूना'
उन्होंने कहा कि यारी दोस्ती निभाने के लिए सरकारी खजाने को चूना लगाया गया. सीएम मान ने कहा कि  उसे यहां रखने के लिए साइन किसने किये? ये पैसा उसी को भरना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंसारी के वकीलों का पैसा उसी नेता से लिया जाना चाहिए जिसने गैंगस्टर अंसारी को यहां बुलाने के लिए साइन किए.  उन्होंने कहा कि हम इस बात पर कोर्ट जाएंगे कि ये पैसे रिकवर कैसे करें. सरकारी खजाने से ये पैसा मैं नहीं दूंगा.

कैप्टन अमरिंदर ने किया पलटवार
भगवंत मान के आरोपों पर कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भगवंत मान को सिर्फ 9 महीने का तजुर्बा है मैंने 9 साल सरकार चलाई है. जब किसी केस में पुलिस की जांच होती है तो जांच अधिकारी का अधिकार होता है कि वो अपराधी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ सकते हैं फिर चाहे वो अपराधी तिहाड़ जेल में हो या देश की किसी और जेल में. उन्होंने कहा कि ट्रांजिट रिमांड के दौरान उसकी जांच पर पैसा खर्च होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लारेंस बिश्नोई को बठिंडा की जेल में 10 दस साल हो गए, उस पर भी तो पैसा खर्च हो रहा है. कैप्टन सिंह ने कहा कि ये सब कुछ सिस्टम के तहत होता है, ये कोई नई चीज नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएम मान को बोलने से पहले सोच समझ कर बोलना चाहिए.

क्या है मामला
बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख रुपए का बिल चुकता करने के लिए जेल विभाग ने सीएम मान को फाइल भेजी थी, सीएम मान ने इस बिल को भरने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

यह भी पढ़ें:

Punjab News: पंजाब में इन जिलों में HIV संक्रमितों की संख्या में उछाल, चपेट में 15 साल तक के बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget