एक्सप्लोरर

पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

पंजाब के होशियारपुर में 7 जुलाई को एक बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। हादसा दसूहा-हाजीपुर रोड पर सगरा अड्डा के पास हुआ, जहाँ एक अनियंत्रित बस पलट गई।

Hoshiarpur Bus Accident: पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार (7 जुलाई) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां सड़क के बीचोबीच यात्रियों से भरी एक बस पलट गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 12 से ज्यादा यात्री घायल हैं.

हादसा होशियापुर में दसूहा-हाजीपुर रोड के पास सगरा अड्डा में हुआ. यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. यात्रियों में चीख पुकार मची तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बचाव कार्य में लग गए. इस बीच पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस बुलाई गई. पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों की मदद से बस में से घायल यात्रियों को निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

प्राइवेट कंपनी की बस
कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह एक मिनी बस थी, जो निजी कंपनी करतार बस की बताई जा रही है. फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है. 

अभी यह कंफर्म नहीं है कि हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ या, बस में तकनीकी खराबी आई या फिर सड़क पर किन्हीं और कारणों की वजह से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया. फिलहाल अभी पुलिस की टीम प्राथमिकता से घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है और मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

बस की स्पीड काफी तेज थी
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि एक्सीडेंट से पहले बस काफी तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही थी. आशंका है कि इसी वजह से ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया हो और यह हादसा हो गया. मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटे रहे. 

दसूहा विधायक ने जताई चिंता
दसूहा विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण ने होशियारपुर सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. कर्मवीर सिंह घुम्मण घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल भी पहुंचे और वहां अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी की हस संभव मदद की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Advertisement

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget