एक्सप्लोरर

Punjab News: ड्रग्स मामले में पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, बिक्रम मजीठिया पर दर्ज हुई एफआईआर

Punjab News: पंजाब सरकार ने ड्रग्स मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया पर एफआईआर दर्ज की है. नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बना रखा था.

Punjab News: पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) सरकार की ओर से ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) लंबे समय से चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार पर ड्रग्स मामले में कार्रवाई करने का दबाव बना रहे थे.

हाल ही में पंजाब सरकार ने इकबाल प्रीत को डीजीपी के पद से हटाया था. इकबाल प्रीत के स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पंजाब का नया डीजीपी बनाया गया है. सिद्धार्थ ने कार्यभार संभालते ही NDPS एक्ट की धारा 25, 27 ए व 29 के तहत बिक्रम सिंह मजिठिया पर एफआईआर दर्ज की है.

कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में ड्रग्स के मुद्दे को जोरों से उठाया था. कांग्रेस की ओर से ड्रग्स रैकेट का पर्दापाश करने का वादा किया गया था. पंजाब सरकार की ओर से हालांकि बीते 4.5 साल में ड्रग्स मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.

सिद्धू बना रहे थे सरकार पर दबाव

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ड्रग्स मामले को लेकर लगातार अपनी पार्टी की सरकार पर हमला बोल रहे थे. नवजोत सिंह सिद्धू ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर पंजाब सरकार ने ड्रग्स मामले में कार्रवाई नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.

इसके अलावा लगातार सिद्धू का पंजाब सरकार पर बनाया गया दबाव कामयाब रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू की मांग पर एपीएस देओल को एडिशनल जनरल के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. सिद्धू की पसंद वाले डीएस पटवालिया को पंजाब सरकार का नया एडिशनल जनरल नियुक्त किया गया था.

Farmer Protest: किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ शुरू किया आंदोलन, ये हैं मुख्य मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget