एक्सप्लोरर

Single Use Plastic: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में जुलाई से बंद होगा सिंगल यूज प्लास्टिक

Single Use Plastic: पंजाब सरकार ने पर्यावरण दिवस के मौके पर एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य में जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगाई जाएगी.

Single Use Plastic: पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) के लिहाज़ से पंजाब सरकार ने प्लास्टिक (Single Use Plastic) को जुलाई से बंद करने का निर्णय लिया है. यह बात विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर वर्चुअल तौर पर हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के सचिव राहुल तिवारी ने राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार के इस फैसले का ऐलान किया है.

पंजाब को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जुलाई 2022 से राज्य में प्लास्टिक (Single Use Plastic)पर पाबंदी लगाई जाएगी. राज्य भर में एसटीपीज स्थापित करने का ऐलान करते हुए सचिव ने कहा कि यह अत्याधुनिक प्लांट जल प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक घटाने के साथ-साथ संशोधित पानी की खेती और अन्य सहायक धंधों के लिए प्रयोग करेंगे. राज्य सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में अत्याधुनिक मीटर लगा कर औद्योगिक इकाइयों की ऑनलाइन निगरानी शुरू की है और साथ ही इसकी जांच करने के लिए ऑनलाइन निगरानी स्टेशन भी शुरू किए हैं. आगे उन्होंने कहा इस साल 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है.

पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी

केंद्र सरकार (Central Government) ने सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) खासकर पन्नियों और पानी की बोतलों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने की दिशा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी (Advisory) जारी करते हुए सिंगल-यूज प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की सलाह दी है. केंद्र ने कहा है कि इससे 'स्वच्छ और हरित' पर्यावरण को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. सरकार का कहना है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक देश के 4,704 में से 2,591 शहरी स्थानीय निकायों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक को पहले से प्रतिबंधित (Ban) कर रखा है. ऐसे में अब सभी राज्यों (States) और केंद्र शासित प्रदेश (UT's) मिलकर ये सुनिश्चित करें कि बाकी बचे 2,100 से अधिक निकाय भी 30 जून, 2022 तक हर हाल में इसे प्रतिबंधित कर दे.

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: आज से प्लास्टिक बैन, इस्तेमाल करने पर लगेगा 5000 से 25 हजार तक का जुर्माना

प्लास्टिक बैन से परेशान हुईं पूनम पांडे, पूछा- क्या कंडोम भी है इसमें शामिल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget