एक्सप्लोरर

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से बरनाला में एक और मौत, जान गंवाने वालों की संख्या हुई 57, फसलें भी प्रभावित

Punjab Flood News: बरनाला जिले में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या 57 तक पहुंच गई है. राहत शिविरों से 769 लोग घर लौट चुके हैं, अब तक 23,340 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं.

पंजाब में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक बरनाला जिले में एक और शख्स की मौत हो गई है. इसके बाद पूरे राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. बुधवार (17 सितंबर) को पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इसकी जानकारी दी.

मंत्री मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राहत शिविरों की संख्या 41 से घटकर 38 रह गई है. इनमें शरण लेने वालों की संख्या भी कम होकर 1,176 हो गई है, जबकि पहले यह 1,945 थी. यानी 769 लोग राहत शिविरों से अपने घर लौटे हैं.

अब तक 23 हजार लोग निकाले गए

पंजाब सरकार के मुताबिक अब तक कुल 23,340 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला जा चुका है. इनमें ज्यादातर लोग उन गांवों से हैं जहां पानी का स्तर ज्यादा बढ़ गया था. राज्य में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 2,484 पहुंच गई है, जबकि प्रभावित जनसंख्या अब 3,89,279 रह गई है.

किसानों पर दोहरी मार

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है. मंत्री ने बताया कि अब तक 1,99,678 हेक्टेयर फसल वाला क्षेत्र बर्बाद हो चुका है. पहले ये आंकड़ा 1,98,525 हेक्टेयर था, लेकिन फाजिल्का जिले से आई ताजा रिपोर्ट में 1,153 हेक्टेयर और जमीन के डूबने की जानकारी दी गई है.

धान और कपास की फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. कई गांवों में खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है, जिससे आने वाले सीज़न की बुवाई भी प्रभावित हो सकती है.

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर रखे हुए है. राहत और बचाव के साथ-साथ पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा और जरूरी सहायता जल्द पहुंचाई जाएगी.

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी भी कई जगहों पर मदद समय पर नहीं पहुंच रही है और गांवों में पानी निकासी की रफ्तार बहुत धीमी है.

लोग धीरे-धीरे लौट रहे घर

राहत शिविरों में रह रहे लोगों की संख्या कम होना इस बात का सबूत है कि लोग अब अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. लेकिन उनके सामने अभी भी मकानों की मरम्मत और रोजगार की समस्या खड़ी है.

कई इलाकों में सड़कें और पुल टूट चुके हैं, जिससे आवाजाही मुश्किल हो गई है. बिजली और पानी की सप्लाई भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, वन विभाग के 516 दिहाड़ीदार कामगार परमानेंट
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब: अपनी ही पार्टी में घिरे रवनीत बिट्टू, आतंकवाद और 'सतलुज' फिल्म विवाद पर BJP नेताओं ने दी ये नसीहत
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget