एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: नई चुनावी पिच पर 'हिट विकेट' हुए कैप्टन अमरिंदर, AAP के अजीतपाल सिंह कोहली से हारे

Amarinder Singh: पंजाब में चली आम आदमी पार्टी की आंधी में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे कद्दावर नेता भी बह गए. जानकारी के मुताबिक पटियाला से कैप्टन चुनाव हार गए हैं.

Punjab Election Result 2022: पंजाब के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से चुनाव हार गये हैं. उन्हें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजीतपाल सिंह कोहली से शिकस्त मिली है. बता दें कि इस बार कैप्टन कांग्रेस से हटकर अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं इस बार उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने लिए जो पटियाला सीट चुनी, इस सीट पर वे 2017 में जीते थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के डॉ. बलबीर सिंह को 52407 मतों के अंतर से हराया था. 2017 में यहां कुल 68.29 प्रतिशत वोट पड़े थे.

पटियाला सीट है कैप्टन का गढ़

राज्य की इस पटियाला अर्बन सीट को कैप्टन अमरिंदर सिंह का पारिवारिक गढ़ माना जाता है. अमरिंदर यहां से लगातार 2002, 2007, 2012 और 2017 में चार बार विधायक बने वहीं 2014 में अमरिंदर सिंह, अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और जीतने के बाद उन्हें अपनी विधानसभा सीट छोड़नी पड़ी. उनकी छोड़ी गई सीट पर पत्नी परनीत कौर उपचुनाव जीतीं थीं. बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की उम्र 79 साल है. उनके द्वारा दाखिल किये गए शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 68.7 करोड़ है.

बीते दिन अमित शाह से मिले थे कैप्टन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.  तब अमरिंदर सिंह ने दावा किया था कि बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन ने पंजाब में अच्छा परफॉर्म किया है. दरअसल, पंजाब में पहली बार बीजेपी ने बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ा है. बीजेपी ने अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया था. अमित शाह से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पंजाब लोक कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैं कोई पंडित नहीं हूं. मैं ऐसा व्यक्ति भी नहीं हूं जो कि इस बारे में कुछ बता पाए. मेरे पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने भी बेहतर किया है. आगे देखते हैं कि क्या होता है.''

Punjab Election Results 2022: पंजाब के रुझानों में AAP को बहुमत, मनीष सिसोदिया बोले- जनता ने दिया केजरीवाल मॉडल को दिया मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget