एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: नॉमिनेशन प्रक्रिया के पहले दिन 12 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पेपर, चुनाव आयोग ने दी जानकारी

Punjab Election: चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि पहले दिन 12 उम्मीदवारों ने पेपर दाखिल किए. पंजाब में कांग्रेस, आप और शिरोमणि अकाली दल के बीच टक्कर है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई. नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पहले दिन पंजाब में 12 उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन दाखिल किए. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने यह जानकारी दी.

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख एक फरवरी है. नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख चार फरवरी है. पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को चुनाव होगा, जिसकी मतगणना 10 मार्च को की जाएगी.

पंजाब में कई दलों के बीच है टक्कर

बता दें कि पंजाब का विधानसभा चुनाव इस बार बेहद रोचक है. सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को शिरोमणि अकाली दल के अलावा आम आदमी पार्टी से भी कड़ी चुनौती मिल रही है. बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ हाथ मिलाया है.

पंजाब विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन से निकले संगठन भी किस्मत आजमा रहे हैं. किसान नेताओं ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाया है. हालांकि संयुक्त समाज मोर्चा बनाते वक्त 22 किसान संगठनों ने राजनीति में आने का दावा किया था. लेकिन अब सिर्फ 13 संगठन बचे हैं. 9 किसान संगठन कह चुके हैं कि वो पंजाब विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे.

पंजाब विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे अधिकतर दलों ने ज्यादातर सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू का 'पंजाब मॉडल' कांग्रेस के घोषणापत्र में होगा शामिल, दिग्गज नेता ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget