एक्सप्लोरर

Punjab Election: बीजेपी को अमरिंदर सिंह के साथ से नहीं होगा फायदा, सी वोटर के सर्वे में सामने आई यह बात

Punjab News: अमरिंदर सिंह और बीजेपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है. कांग्रेस को हालांकि अमरिंदर सिंह के जाने से नुकसान जरूर होगा.

Punjab News: कुछ महीनों बाद होने वाले पंजाब विधानसभा (Punjab Election) चुनाव में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बना चुके हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं लेकिन इस बात का भारतीय जनता पार्टी को कोई खास फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि अमरिंदर सिंह का अलग होना कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है.

एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव पर सर्वे किया है. इस सर्वे में सामने आई राय के मुताबिक 65 फीसदी लोगों को मानना है कि अमरिंदर सिंह को साथ लेने के बीजेपी को फायदा नहीं होगा. 35 फीसदी लोगों ने कहा है कि अमरिंदर का साथ बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है. 

सी वोटर के सर्वे में हालांकि अमरिंदर सिंह की वजह से कांग्रेस को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है. सी वोटर के सर्वे में 65 फीसदी लोगों ने कहा है कि अमरिंदर सिंह के अलग होने के कांग्रेस को नुकसान झेलना पड़ेगा. 35 फीसदी लोगों का मानना है कि अमरिंदर सिंह के अलग होने से कांग्रेस को पंजाब में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

अमरिंदर सिंह ने क्यों बनाई अलग पार्टी?

बता दें कि नवजोत सिंह के विरोध के बाद कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर को सितंबर में सीएम पद से हटा दिया था. अमरिंदर ने कांग्रेस के इस फैसले से नाराज होकर अलग पार्टी बना ली है. अमरिंदर सिंह की नई पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन का समाधान होने की शर्त पर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखा है. अमरिंदर अकाली दल से अलग हुए नेताओं के साथ भी पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर सकते हैं.

पंजाब सरकार 26 जनवरी की घटना के मामले में गिरफ्तार हुए लोगों को देगी दो लाख रुपये मुआवजा, सीएम चन्नी ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget