एक्सप्लोरर

Punjab Election: पंजाब में आम आदमी पार्टी का CM चेहरा कौन होगा? कल होगा एलान

Punjab Election: आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा था कि हम बंद कमरे में बैठकर मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं कर सकते हैं.

Punjab Election: पंजाब में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं. सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों का एलान कर रही हैं. आम आदमी पार्टी ने सीएम फेस के लिए जनता से राय मांगी थी. वहीं पार्टी के अनुसार अब तक 21,59,437 लोगों ने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा इसके लिए अपनी राय भेजी है और इसी राय के आधार पर अरविंद केजरीवाल कल मोहाली में सीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा करने जा रहे हैं.

जनता से मांगी थी राय
दरअसल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते इसके लिए लोगों से फोन पर मैसेज और कॉल के जरिए उनकी राय मांगी थी और इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होना चाहिए, ये लोग खुद ही तय करें. 13 जनवरी को मोहाली में ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक फोन नंबर (7074870748) जारी किया था और इस नंबर पर मैसेज या कॉल करके अपने पसंदीदा सीएम चेहरा बताने के लिए भी कहा था.

लग रहीं कई अटकलें
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की थी कि 17 जनवरी शाम पांच बजे तक इस नंबर पर कॉल और मैसेज करके अपने पसंदीदा नेता का नाम बताएं, फिर जिस नाम को लोग सबसे ज़्यादा पसंद करेंगे उसे पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा. इससे पहले सूत्रों के हवाले से ये जानकारी समाने आई थी कि आम आदमी पार्टी भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाना चाहती है. 

वहीं 13 जनवरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ये कहा भी था कि 'भगवंत मान अच्छे नेता हैं, उनके छोटे भाई जैसे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कौन हो इसका चुनाव जनता को ही करना चाहिए. भगवंत मान ने भी इस दौरान कहा था कि हम बंद कमरे में बैठकर मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं कर सकते हैं.

इनका नाम भी आया था सामने
पंजाब में इस बार चुनावी कैंपेन की शुरुआत से ही अरविंद केजरीवाल कहते रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का चेहरा कोई पंजाबी ही होगा और सिख समुदाय से होगा. इसके बाद से पार्टी से जुड़े तमाम सिख नेताओं को लेकर कयास लगने शुरू हो गए. इस दौरान एक नाम काफ़ी चर्चा में रहा, ये नाम था किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे बलबीर सिंह राजेवाल लेकिन बलबीर राजेवाल ने बाद में अलग से संयुक्त समाज मोर्चा नाम से एक नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया.

बलबीर सिंह राजेवाल और आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव में किसी प्रकार के गठबंधन से भी इंकार कर दिया, हालांकि इस दौरान बलबीर राजेवाल ने आम आदमी पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि उन्हें अरविंद केजरीवाल ने सीएम चेहरा बनाने की पेशकश भी की थी, लेकिन जब पार्टी ने कुछ टिकट उनके हिसाब से नही बाँटे तो उन्होंने पार्टी का चेहरा बनने से ही इंकार कर दिया.

कल उठेगा पर्दा
फिलहाल भगवंत मान ही इकलौते ऐसे सिख चेहरे रहे हैं जो पिछले कुछ समय से सभी चुनावी रैलियों और मार्च में अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े दिखाई देते रहे, पंजाब में भगवंत मान आम आदमीं पार्टी के अध्यक्ष भी हैं और पार्टी के इकलौते सांसद भी, ऐसे में भगवंत मान के नाम पर मुहर लगने की संभावनायें काफी ज्यादा नजर आती है. फिलहाल सस्पेंस बरकरार है और कल यानि 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस सस्पेंस से पर्दा भी उठाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह नहीं हटेंगे पीछे, निर्दलीय उम्मीदवार बनकर लड़ेंगे चुनाव

Election 2022: पंजाब में 14 की बजाए 20 फरवरी को होगा मतदान, चुनाव आयोग ने मानी राजनीतिक दलों की मांग

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget