एक्सप्लोरर

Punjab Election: पीएम मोदी की रैली के साथ होगा बीजेपी के चुनावी कैंपेन का आगाज, साथ नज़र आएंगे अमरिंदर सिंह

Punjab Election 2022: बीजेपी की ओर से अभी तक पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं किया गया है. बीजेपी के चुनावी कैंपेन का आगाज आज होगा.

Punjab Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में रैली करने के लिए पंजाब के दौरे पर पहुंच रहे हैं. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नरेंद्र मोदी की इस रैली में नजर आएंगे. बीजेपी पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है. इसलिए पीएम मोदी की इस रैली को बीजेपी के चुनावी कैंपेन के आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है.

पीएम मोदी की रैली में उसके सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता भी नज़र आएंगे. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के मुखिया सुखदेव ढिंढसा को भी इस रैली में हिस्सा लेना था. लेकिन रैली से ठीक पहले ढिंढसा की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उन्होंने रैली में नहीं जाने का फैसला किया.

1996 के बाद से ही बीजेपी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती आई है. लेकिन तीन कृषि कानून के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी को छोड़कर बीएसपी के साथ हाथ मिला लिया. लेकिन अब बीजेपी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के रूप में दो नए सहयोगी तलाश चुकी है. 

बड़े भाई की भूमिका में रहेगी बीजेपी

शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में बीजेपी 20 से 22 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है. लेकिन नए गठबंधन में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में नज़र आएगी. बीजेपी की ओर से संकेत मिले हैं कि वह इस बार 50 से ज्यादा उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है. पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के हिस्से में कितनी सीटें आएंगी इस पर जल्द ही स्थिति साफ होने के आसार हैं.

बीजेपी के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव आसान नहीं रहने वाले हैं. पंजाब में बड़ा तबका खेती किसानी से जुड़ा हुआ है. तीन कृषि कानूनों की वापसी के बावजूद पंजाब के कई किसान संगठन पीएम मोदी के पंजाब दौरे का विरोध कर रहे हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब में किसके नेतृत्व मे चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी? मिल गया इस सबसे बड़े सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएंगे प्राइवेट स्कूल, भगवंत मान सरकार के फैसले पर मुहर
पंजाब में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम, राज्यपाल ने 5 फीसदी सीमा वाले अध्यादेश को दी मंजूरी
पंजाब में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगी लगाम, राज्यपाल ने 5 फीसदी सीमा वाले अध्यादेश को दी मंजूरी
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget