एक्सप्लोरर

Punjab News: अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसने की कोशिश, BSF के जवानों ने मार गिराया

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह जब तलाशी ली गई तो ड्रोन भारतीय सीमा चौकी भरोपाल के उस पार पाकिस्तान की सीमा में 20 मीटर अंदर गिरा पाया गया.

Punjab Drone News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब (Punjab) में घुसने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में जाकर गिरा. अधिकारी के मुताबिक बीएसएफ जवानों ने मंगलवार रात 7 बजकर 20 मिनट इस संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि घटना अमृतसर (Amritsar) में दाओके पुलिस चौकी के पास हुई.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह जब तलाशी ली गई तो ड्रोन भारतीय सीमा चौकी भरोपाल के उस पार पाकिस्तान की सीमा में 20 मीटर अंदर गिरा पाया गया. बाद में पाकिस्तानी रेंजर्स उसे अपने साथ ले गए. प्रवक्ता के अनुसार, “ड्रोन रोधी उपाय किए जाने के बाद वह कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ा और फिर लौटते समय जमीन पर गिर गया. ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में कुछ गिराया तो नहीं गया है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है.”

खेत में बरामद की गई संदिग्ध हेरोइन
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ही मादक पदार्थों की बरामदगी की भी एक घटना सामने आई है, हालांकि यह घटना ड्रोन विमान से संबंधित नहीं है. उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने मंगलवार देर रात दो बजे के आस-पास फजिल्का जिले के एक खेत से 25 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की. प्रवक्ता के अनुसार फजिल्का जिले के गट्टी अजायब सिंह गांव के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ के दोनों ओर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद जवानों को सतर्क कर दिया गया.

एक शॉल भी बरामद
प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर लगी बाड़ के पास पाकिस्तानी तस्करों पर गोलीबारी की, हालांकि तस्कर घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि घटना में लगभग 25 किलोग्राम वजन के 25 पैकेट बरामद हुए हैं, जिनमें हेरोइन भरे होने का संदेह हैं. एक पीवीसी पाइप और एक शॉल भी बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें- 'हरियाणा में गड्ढों में ढूंढनी पड़ती है सड़क', पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का खट्टर सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget