एक्सप्लोरर

Punjab Doctors Strike: पंजाब में आज से डॉक्टर हड़ताल पर, बंद रहेगी OPD, इन मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

Punjab Doctors Strike News: पंजाब में आज से डॉक्टर 3 दिन तक रोजाना 3 घंटे OPD बंद रखेंगे. उनका कहना है कि 11 सितंबर को होने वाली बैठक से भी कोई हल नहीं निकला तो 12 सितंबर से पूर्व हड़ताल पर रहेंगे.

Punjab Doctors Strike Latest News: पंजाब में सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों ने रविवार को कहा कि वे पदोन्नति समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए सोमवार से तीन दिनों के लिए पूरे राज्य में बाह्य रोगी विभाग (OPD) की सेवाएं निलंबित रखेंगे. चिकित्सकों के यूनियन ने कहा कि पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज (PCMS) एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के तहत जिला, उपमंडलीय अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बुधवार तक रोजाना तीन घंटे ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

यूनियन ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वादा किए गए सुरक्षा उपायों को अभी तक जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया है. इसके अलावा समय पर पदोन्नति के संबंध में कोई औपचारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जो चल रहे विरोध प्रदर्शनों की एक प्रमुख मांग है. 

मांगे न मानने पर 12 सितंबर से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी
पीसीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि यूनियन ने पहले ही नौ सितंबर से अनिश्चित काल के लिए चिकित्सा सेवाएं निलंबित करने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा, "पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल के बजाय हम अगले तीन दिनों के लिए सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बाह्य रोगी विभाग की सेवाएं निलंबित रखेंगे."

सरीन ने कहा कि आपात चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी.  उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के आह्वान में बदलाव स्वास्थ्य मंत्री की अपील तथा बुधवार को मंत्रिमंडल की उप समिति के प्रमुख एवं वित्त मंत्री के साथ बैठक के निमंत्रण के मद्देनजर किया गया है. पीसीएमएस ने चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर की बैठक में कोई सार्थक परिणाम नहीं निकला तथा पदोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी नहीं की गई तो 12 सितंबर से पूर्ण हड़ताल शुरू की जाएगी.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की तरफ से शनिवार देर शाम एक पत्र जारी किया गया था. जिसमें उन्होंने समितियों का गठन करने के आदेश दिए थे. स्वास्थ्य मंत्री के पत्र में लिखा था कि अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर कमेटी और हिंसक घटनाओं को राकने के लिए कमेटी गठित होगी. पंजाब के सभी सिविल सर्जनों को डीसी के अंतर्गत कमेटी बनाने के लिए कहा गया. 

यह भी पढ़ें: ‘30 महीनों में पंजाब के 45 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी’ CM मान बोले- ‘ऐतिहासिक मोड़ है, जो...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget