एक्सप्लोरर

Punjab Congress Rift: सुनील जाखड़ ने चरणजीत चन्नी पर बोला हमला, समझौतावादी सीएम करार दिया

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी को अब सुनील जाखड़ ने निशाने पर ले लिया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से चन्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया गया है.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें फिर से बढ़ती नज़र आ रही हैं. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर ले लिया है. सुनील जाखड़ ने चन्नी पर समझौतावादी सीएम होने के आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने सरकार चलाने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं.

सुनील जाखड़ ने एपीएस देओल के इस्तीफे पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, ''एक समझौतावादी अधिकारी की वजह से समझौतावादी सीएम पर लगा पर्दा हट चुका है. आखिर में ये सरकार किसकी है.''

दरअसल सुनील जाखड़ का निशाना चरणजीत सिंह के नवजोत सिंह सिद्धू की मांगों के सामने झुकने को लेकर है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि जब तक एपीएस देओल का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक वह पार्टी ऑफिस में जाकर कामकाज शुरू नहीं करेंगे. मंगलवार को चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने सिद्धू की मांग को स्वीकार करते हुए एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

सीएम की रेस में शामिल थे सुनील जाखड़

सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और उन्हें हटाकर ही नवजोत सिंह सिद्धू को जुलाई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया. इसके बाद से सुनील जाखड़ कई मौकों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. इतना ही नहीं अमरिंदर को जब सीएम पद से हटाया गया तो सुनील जाखड़ का नाम भी सीएम की रेस में शामिल था. हालांकि सुनील जाखड़ को सिद्धू का समर्थन हासिल नहीं हुआ.

सुनील जाखड़ एक वक्त पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी हुआ करते थे. जाखड़ ने हालांकि अमरिंदर सिंह को भी कांग्रेस छोड़ने पर निशाने पर लिया. 2019 के लोकसभा चुनाव में जाखड़ को गुरदासपुर से सनी देओल के सामने हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद पार्टी पर उनकी पकड़ कमजोर हुई.

Punjab Congress Rift: पंजाब कांग्रेस की कलह हुई कम, जल्द ऑफिस संभाल सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget