एक्सप्लोरर

Congress Candidate List: पंजाब की दो और सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, किसे दिया मौका?

Punjab Congress Candidate List: पंजाब में लोकसभा की 13 सीटे हैं. यहां की सभी लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

पंजाब में कांग्रेस ने दो और सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. होशियारपुर सीट से यामिनी गोमर और फरीकोट सीट से अमरजीत कौर साहोके को टिकट दिया है. कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में दो महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. यामिनी गोमर साल 2016 में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. इससे पहले कांग्रेस ने पंजाब की छह सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा की थी.

इससे पहले कांग्रेस ने जालंधर सीट से चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिधू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से धरमवीर गांधी के नाम का ऐलान किया था.

दिल्ली में जहां एक तरफ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है वहीं पंजाब में दोनों दल समहति से अलग-अलग मैदान में उतरे हैं. पंजाब कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दूसरी लिस्ट जारी की है. उम्मीदवारों को बधाई. हमें यकीन है कि आप बड़े अंतर से जीतकर सच्चाई की आवाज बुलंद करेंगे."

पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजे

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पंजाब में आठ सीटों पर जीत हासिल हुई थी. अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह औजला, आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी, फरीकोट से मोहम्मद सादिक, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, जालंधर से संतोष सिंह चौधरी, खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और पटियाला से प्रणीत कौर ने चुनाव जीता था.

प्रणीत कौर और रवनीत सिंह बिट्टू अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इसके अलावा बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल, फिरोजपुर से अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, गुरदासपुर से बीजेपी के सनी देओल, होशियापुर से बीजेपी के सोम प्रकाश और संगरूर सीट से भगवंत मान ने जीत हासिल की थी.

Haryana Lok Sabha Election: बीजेपी के 400 पार के नारे पर अभय चौटाला की दो टूक, बोले- 'हरियाणा में भी ये...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget