एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: CM Channi को गरीब बताने पर घिरे राहुल गांधी, सिद्धू चुप लेकिन पत्नी ने उठाए सीएम चेहरे पर सवाल

Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल गांधी द्वारा गरीब बताया जाना अब कांग्रेस के लिए भारी पड़ रहा है. मामले पर उनके ही पार्टी के नेता सवाल कर रहे हैं.

CM Channi Poor Remark Row: पंजाब कांग्रेस में चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की गरीबी को लेकर सियासी बवाल कटा है. अबतक विपक्ष इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर था लेकिन अब नवजोत कौर सिद्धू ने खुलेआम नाराजगी जताकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गरीब का बेटा कहकर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का सीएम चेहरा बनाया लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी ने अब चन्नी की गरीबी पर सवाल कर दाग दिए हैं.

सिद्धू की पत्नी के क्या हैं आरोप

मुख्यमंत्री कैंडिडेट ना बनाए जाने की जो नाराज़गी नवजोत सिंह सिद्धू खुले मंच पर नहीं कह पाए. लेकिन अब उनकी पत्नी चन्नी की गरीबी के बहाने खुलेआम उस पीड़ा को बता रही हैं. नवजोत कौर ने कहा, ''वो बहुत अमीर हैं, उनके रिटर्न ये दिखाते हैं, उन्हें गरीब बताना गलत है. उनके पास हमसे भी बड़ा घर है, बैंक बैलेंस है. इसलिए वो गरीब तो नहीं हैं.''

नवजोत की नाराज़गी की वजह गरीबी की परिभाषा नहीं बल्कि उनके पति सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का सीएम फेस ना बनाया जाना है. साफ-साफ लफ्ज़ों में नवजोत कहती हैं कि सीएम वही जो योग्य हो. नवजोत कौर ने कहा, ''किसी को इतने बड़े पद पर बिठाने के लिए मेरिट,  ईमानदारी और उसके काम को देखना जाना चाहिए + शिक्षा और योग्यता देखी जानी चाहिए . ना कि जात-पात और समुदाय.''

नवजोत कौर सिद्धू कहती हैं कि सीएम कैंडिडेट को लेकर राहुल गांधी को गुमराह किया गया. चुनाव की नाज़ुक घड़ी में बगावती बयान पार्टी की मुसीबतें बढ़ाते दिखे तो कांग्रेस नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए. कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा, ''पार्टी ने जो डिसाइड किया है सही किया है. पार्टी ने सबसे पूछकर, सबने मिलकर फैसला लिया है. ये सारी बातें होती हैं. इंडिविजुवली वो कहीं कुछ भी कह सकती है, ये उनका डेमोक्रेटिक राइट है.'

Punjab Election: क्या चुनावी राजनीति से संन्यास लेने के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ेंगे सुनील जाखड़? खुद दिया है जवाब

विपक्षी दलों ने दी ये प्रतिक्रिया

पंजाब कांग्रेस के लिए अपनों से पार पाना भी मुश्किलों भरा है. राहुल गांधी ने चरणजीत चन्नी की गरीबी वाली छवि गढ़ने की कोशिश तो की लेकिन अपनों के साथ साथ विपक्ष ने भी कलई खोलने में देर नहीं लगाई. आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, ''उन्होंने जो हलफनामा दिया है, सिर्फ 170 करोड़ हैं. शायद राहुल गांधी के लिए वो गरीब हैं. वो ज्यादा अमीर हैं, इसलिए उन्हें 170 करोड़ रुपये वाला आदमी गरीब लगता है.''

इसके अलावा अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा, ''क्या राहुल गांधी ने कभी सुना है कि किसी गरीब के घर पर रेड में 10 करोड़ रुपये मिले हैं. 12 लाख की घड़ी मिली है. उन्होंने इलेक्शन कमीशन के पास 25-26 करोड़ का हलफनामा दिया है.''

कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की गरीबी पर पंजाब की सियासत में बवाल कटा है. इसमें कोई दो राय नहीं कि नवजोत कौर सिद्धू की नाराज़गी भरे बयान कांग्रेस को भारी पड़ने वाले है. विपक्ष के लिए तो ये बैठे बिठाए मिला सबसे बड़ा मौका है.

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी को सुनाम में लगा बड़ा झटका, दमन बाजवा ने बीजेपी ज्वाइन की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget