एक्सप्लोरर

पंजाब कांग्रेस चीफ ने पत्नी पर दिया विवादित बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा- 'इस तरह के बयान से महिलाओं के...'

Punjab Bypoll 2024: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'अमरिंदर सिंह वडिंग ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वह गलत संदेश दे रहा है. उन्हें सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.'

Punjab Bye Election 2024: पंजाब में विधानसभा उपचुनाव के लिए इन दिनों जोर शोर से प्रचार चल रहा है. चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी पत्नी अमृता वडिंग को लेकर एक बयान दिया जिसपर विवाद छिड़ गया है. बीजेपी ने कांग्रेस को घेरते हुए उनपर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया  है.

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हमला बोला है. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "उन्होंने राजा वडिंग का एक भाषण सुना जिसमें वो अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए कह रहे थे कि उनकी पत्नी अमृता वडिंग सुबह 6.00 बजे से रात 11.00 बजे तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहती हैं. इस वजह से उन्हें खाना बनाने के लिए रसोइए की जरूरत है."

रवनीत सिंह बिट्टू ने राजा वडिंग के इस बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और उनकी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, "अमरिंदर सिंह वडिंग ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वह गलत संदेश दे रहा है. उन्हें सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. उनके इस तरह के बयान से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है. इस तरह के विचार समाज में महिलाओं के प्रति गलत धारणाओं को बढ़ावा देते हैं और इसे सुधारने की जरूरत है."

राजा वडिंग ने क्या कहा?
दरअसल, राजा वडिंग का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे कि "आने वाले दिनों में शादी ब्याह शुरू हो जाएंगे. मैं उसको ढूंढता फिरूंगा कि मुझसे दो मिनट मुलाकात कर लो. मैं आपसे अपील करता हूं कि मेरी पत्नी को जिताकर मुझे मजबूत कर दो, ताकि मेरा मान-सम्मान तो करेगी. उसे लगे कि उसके पति ने उसको मेहनत कर जिताया है." वीडियो में वडिंग अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार की व्यस्तता का जिक्र करते हुए खाना बनाने के लिए रसोइए की जरूरत की बात भी कह रहे हैं. 

बता दें अमृता वडिंग गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं. पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर पहले 13 नवंबर को उपचुनाव होना था, लेकिन अब यह मतदान 20 नवंबर को होगा और इन सभी चार विधानसभा उपचुनावों के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें: लुधियाना के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, मेडिकल करवाने आए शख्स पर बरसे थप्पड़-जूते

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget