एक्सप्लोरर

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन CM मान और बाजवा में हुई बहस, एक-दूसरे पर वार-पलटवार

Punjab Assembly Budget Session: प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आज पंजाब की हालात को सुधारने की जरूरत है. इसके लिए कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी और बीएसपी को मिलकर और साथ लेकर चलने की जरूरत है.

Punjab Assembly Budget Session News: पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly) में बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और कांग्रेस (Congress) नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) के बच जमकर बहस हुई. अपने भाषण में प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जी20 के साथ पंजाब दिखाने का एक अच्छा मौका है. सेंटर एशिया का जो रूट बंद है, इस पर काम हो, वाघा बॉर्डर (Wagah Border) के जरिए व्यापार खोलना जरूरी है. सेंटर एशिया के साथ बिजनेस करना जरूरी है. पंजाब के लोगों को विदेश जाने से रोकने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है. कोले की ट्रेन के मुद्दे पर हमने मिलकर काम किया. आज हमको आरडीएफ के लिए मिल कर काम करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि पंजाब की झांकी हटा दी गई, अगर कोई हमारे साथ वितकरा करता है, तो हम आपके साथ हैं. 80 के दशक में हमने आतंकवाद खत्म किया. आज आप फिर से केंद्र की फोर्स मांग रहे हैं, पर इसका खर्च जो आएगा, वो गलत है. यह कंपनी आगे और बढ़ेगी और पंजाब का नुकसान होगा. वारिस पंजाब दे के लोगों ने अगर नशे के खिलाफ लड़ाई है, तो हम साथ हैं पर अगर आप बात करेगे बंदूक की तो हम साथ नहीं हैं. आप पुलिस को अल्टीमेटम देते हैं और उसके बाद ग्रंथ साहिब को आगे लगाते हैं. हमने पुलिस की बात मान ली, पुलिस ने गुरु ग्रंथ साहिब की रक्षा की. 

'पंजाब को ध्यान आईटी की और लेकर जाना होगा'

बाजवा ने कहा कि जिस तरह से पुलिस थाने पर कब्जा हुआ और एसएसपी से कैसे सवाल किए जा रहे हैं. आज पंजाब को ध्यान आईटी की और लेकर जाना होगा, जिससे नौजवानों को जॉब दी जा सके. आज हालात को सुधारने की जरूरत है और कांग्रेस, अकाली दल, बीजेपी और बीएसपी को मिलकर और साथ लेकर चलने की जरूरत है. राघव चड्ढा कह रहे थे ईडी ऑफिस पर बीजेपी का झंडा लगा दे और कल को हम न कहे कि विजिलेंस पर आप का झंडा लगा दे.

बाजवा ने सीएम मान पर कसा तंज

इसके बाद सीएम मान ने कहा 'आप हमको मत कहें. इस पर बाजवा ने कहा कि आप तैयारी रखें, दिल्ली के बाद पंजाब की बारी है. इस दौरान बाजवा और सीएम मान में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखी बहस हुई. बाजवा ने कहा कि सर्रारी पर केस दर्ज क्यों नहीं हुआ? जिस पर सीए मान ने कहा कि आप सोनिया गांधी के पास 40 कांग्रेस की लिस्ट लेकर गए थे, कांग्रेस की बदनामी न हो पर पंजाब की बदनामी का ख्याल नहीं रखा. माइनिंग के मुद्दे पर बाजवा के बयान पर बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि हम माइनिंग माफिया के मुद्दे पर बात करेंगे और उस में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भी नाम है. 

हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही हुई स्थगित

बहस के दौरान सीएम मान ने कहा, 'आप मेरे साथ आंख मिलाए' तो बाजवा ने कहा कि 'आंखें ही मिला रहा हूं'. बाजवा ने कहा कि आप सुखपाल खैरा की बात का जवाब दें, इस पर सीएम ने कहा कि इसकी बात का क्या जवाब देना. बाजवा ने पूछा कि क्या यह पाकिस्तान से है. सीएम मान ने कहा कि इसका क्या पता चलता है कि कभी कहां-कभी कहां. इस दौरान जबरदस्त हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

ये भी पढ़ें- Amritsar: एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने जब्त किए 2 लाख 48 हजार सिगरेट, तस्करी के लिए अपनाया ये तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget