एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2023: 10 प्वाइंट में समझिए पंजाब का पूरा बजट, फ्री बिजली-नौकरी से लेकर वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान

Punjab Budget 2023 Announcements: वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब सरकार का दूसरा बजट पेश किया. इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की. इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 26 प्रतिशत ज्यादा था.

Punjab Budget 2023: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का आज दूसरा बजट पेश किया गया. बजट की शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां गिनाने के साथ की. वित्त मंत्री ने बताया कि कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब का बजट 1,96,462 करोड़ रुपए का है जो कि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 26 प्रतिशत अधिक है. चीमा ने कहा कि सरकार इस बजट में अपने बहुत सारे वादे और गारंटिया पूरी की है. 

पंजाब बजट के 10 बड़े ऐलान

1. नई स्पोर्ट्स नीति का ऐलान
पंजाब सरकार जल्द ही राज्य की नई स्पोर्ट्स नीति का ऐलान करेगी. इसके लिए 258 करोड़ का बजट प्रावधान भी रखा गया है. इसके साथ ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला के लिए 53 करोड़ तय किए गए हैं. जबकि तीन करोड़ से खेलों का सामान खरीदा जाएगा.

2. बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़
पंजाब सरकार ने पहली बार बॉर्डर एरिया के लिए 40 करोड़ का बजट आवंटन किया है. 

3. 300 यूनिट फ्री बिजली
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में कहा कि आप ने पंजाब के हर परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का अपना चुनावी वादा पूरा किया. घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी प्रदान करने के लिए 7,780 करोड़ रुपये आवंटित. चीमा ने प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को सब्सिडी वाली बिजली के लिए 2,700 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया. 

4. नई कृषि नीति लागू करने का ऐलान
बजट में पंजाब सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले बजट में संसाधन जुटाने का वादा किया था. इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए चालू वित्त वर्ष में किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देगी और नई कृषि नीति लागू करेगी.

5. 26,797 युवाओं को नौकरी देने का दावा 
पंजाब सरकार ने अपने पहले साल में 26,797 युवाओं को स्थायी नौकरी मुहैया कराया गया. 22,594 पदों को भरने के लिए जरूरी प्रक्रिया जारी.

5. शिक्षा बजट में 12 फीसदी का इजाफा
इस बार के बजट में पंजाब सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए 17,072 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12 फीसदी अधिक है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए 1015 करोड़ रुपये बजट व्यवस्था का ऐलान.

6. पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ का बजट
सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए 350 करोड़ रखे. वित्तमंत्री चीमा ने एलान किया कि सरकार फसल बीमा शुरू करेगी.

7. स्वास्थ्य बजट में 11% की बढ़ोतरी
पंजाब के बजट में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए 11 फीसदी बजट बढ़ाने का एलान किया. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के लिए 4,781 करोड़ रुपये का बजटीय खर्च का प्रावधान रखा गया है. यह पिछले साल की तुलना में 11% ज्यादा है. 

8. पंचायतों के लिए 11% ज्यादा बजट
सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक न्याय के लिए 8,678 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 17% अधिक है. वहीं ग्रामीण विकास और पंचायतों के लिए 3,319 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान. पिछले वर्ष की तुलना में 11% की ज्यादा. लोकल बॉडी और नगरीय विकास के लिए 6,596 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित.

9. दो नए मेडिकल कॉलेज का ऐलान
पंजाब के बजट में सरकार ने दो नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है. ये कॉलेज होशियारपुर और कपूरथला में बनाए जाएंगे. मोहाली में लिवर इंस्टीट्यूट के लिए 25 करोड़ तय किए गए हैं. 

10. परिवार व सेहत विभाग के लिए 4781 करोड़
वित्त मंत्री ने बताया कि इस साल  142 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएंगे. इसके साथ ही सेकेंडरी अस्पतालों के लिए नए प्रोजेक्ट के लिए 39 करोड़ का शुरुआती बजट रखा गया. वहीं, कैंसर से निपटने के लिए न्यू चंडीगढ़ में स्थापित अस्पताल के लिए 17 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है. जबकि नशा मुक्ति केंद्र को चलाने और अपग्रेड करने के लिए 40 करोड़ का बजट मिला है. 24 इमरजेंसी सेवाओं के लिए 61 करोड़ का बजट रखा गया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Budget 2023: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कितना कर्जदार है पंजाब, विपक्ष की सरकारों पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget