एक्सप्लोरर

पंजाब में क्यों पिछड़ रहा BJP का सदस्यता अभियान? जानें इसके पीछे की वजह

Punjab BJP Membership Drive: बीजेपी के राज्य महासचिव अनिल सरीन के मुताबिक पार्टी ने राज्य में अब तक लगभग 8 लाख सदस्य बना लिए हैं. हालांकि ये 30 लाख सदस्य बनाने के तय लक्ष से काफी कम हैं.

Punjab News: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के पार्टी नेतृत्व की योजनाओं को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. पार्टी राज्य में तय किए गए सदस्यता अभियान के लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है. इसका असर राज्य में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों पर भी पड़ने वाला है जो अब बाकी राज्यों में होने वाले संगठन चुनावों के साथ नहीं हो पाएंगे.

बीजेपी के राज्य महासचिव अनिल सरीन के मुताबिक पार्टी ने राज्य में अब तक लगभग 8 लाख सदस्य बना लिए हैं. हालांकि ये 30 लाख सदस्य बनाने के तय लक्ष से काफी कम हैं. जिस रफ्तार से सदस्यता अभियान चला है उससे पार्टी को 30 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है.

हर 5 साल बाद चलता है अभियान
बीजेपी हर पांच साल बाद सदस्यता अभियान चलाती है. 2 सितंबर को पिछले साल नया सदस्यता अभियान शुरू हुआ था. उससे पहले पार्टी के राज्य में 18 लाख सदस्य थे. सरीन के मुताबिक अब सस्यता अभियान 21 जनवरी तक चलेगा. 

बीजेपी को पंजाब में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ी समस्या किसान आंदोलन है. साल 2020 के किसान आंदोलन में बीजेपी को राज्य में जबरदस्त विरोध सहना पड़ा था और अब जो आंदोलन शंभू और खनौरी सीमाओं पर चल रहा है उससे भी लोग बीजेपी का सदस्य बनने से हिचकिचा रहें हैं.

इसलिए पिछड़ रह सदस्यता अभियान?
दूसरी समस्या पार्टी के राज्य अध्यक्ष की निष्क्रियता है. कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ को पंजाब में राज्य अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों के बाद वे निष्क्रिय हैं और पद छोड़ने के लिए पार्टी को कह चुके हैं. हालांकि अभी तक जाखड़ ही राज्य पार्टी अध्यक्ष हैं और पार्टी के तमाम कार्यक्रम उनकी अनुपस्थिति में ही हो रहे हैं. नए अध्यक्ष का चुनाव सदयता अभियान पूरा होने के बाद निचले स्तर पर संगठनात्मक चुनाव होने के बाद ही हो पाएगा. 

ये भी हो सकती है वजह
सरीन के मुताबिक सदस्यता अभियान में बड़ी समस्या इस दौरान हुए चुनावों से आई है. उनके मुताबिक इस दौरान पंचायत चुनाव, विधानसभा के उपचुनाव और नगर निगमों और नगर काउंसिलों के चुनाव हुए जिसके चलते सदस्यता अभियान पर फर्क पड़ा है. 

उनके मुताबिक पिछली बार सदस्यता अभियान महज एक दिए गए नंबर पर मिस्ड काल से चलाया गया था जबकि इस बार पूरा फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है जिसका भी असर सदस्यता अभियान पर पड़ रहा है.  

जनाधार बढ़ाने की कोशिशों को झटका
बीजेपी पंजाब में अपना जनाधार बढ़ने की कोशिशों में लगी है. पार्टी का पहले ज्यादा आधार शहरी क्षेत्रों तक सीमित था मगर पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनाधार बढ़ाने की कोशिशें की हैं. मगर सुस्त सदस्यता अभियान से इन कोशिशों को धक्का लगा है. 

लोकसभा चुनाव में बढ़ा था वोट प्रतिशत
1997 से 2020 तक बीजेपी पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के जूनियर पार्टनर के तौर पर गठबंधन में चुनाव लड़ती रही है. हालांकि अकाली दल 2020 में गठबंधन से बाहर हो गया था और उसके बाद पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. लोकसभा चुनाव में पार्टी कोई सीट राज्य में नहीं जीत पाई थी मगर पार्टी को 18.5 प्रतिशत वोट मिले थे जिससे पार्टी को ये आस जगी थी कि पार्टी पंजाब में एक बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget