एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 27 सितंबर से विधानसभा का नियमित सत्र बुलाएगी भगवंत मान सरकार, MLA की बैठक में लिया फैसला

Punjab News : सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना बना रही है. एक सूत्र ने कहा कि कानूनी टीम मामले पर काम कर रही है. इसमें दो दिन का समय लगेगा.

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र (Assembly Session) बुलाने का फैसला किया है. यह नियमित सत्र होगा. राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Governor banwari Lal Purohit) ने बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र की मंजूरी को वापस ले लिया था.उनका कहना था कि विश्वास मत (Confidence Motion) हासिल करने के लिए विशेष सत्र बुलाने का कोई नियम नहीं है. इसके बाद से भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)के नेतृतव वाली आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) की सरकार उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. बीजेपी (BJP) पर अपने सरकार को अस्थिर करने और विधायकों को लालच देकर खरीदने की कोशिश करने का आरोप आप ने लगाया था. उसने इसे ऑपरेशन लोटस नाम दिया था. 

आप के विधायकों की आपात बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को अपने विधायकों की आपत बैठक की. इसमें  फैसला किया गया कि अगले सप्ताह विधानसभा का दो दिवसिय नियमित सत्र आयोजित किया जाएगा, जिससे विश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सके.इस बैठक में मौजूद एक सूत्र ने अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया, ''नियमित सत्र अगले सप्ताह बुलाया जाएगा. इसमें नियमित प्रश्नकाल होगा, शून्यकाल होगा और विधायी कार्य किया जाएगा. इस सत्र में हम विश्वास प्रस्ताव भी रखेंगे''

सूत्रों ने यह भी कहा कि कानूनी राय ली गई. इसमें पता चला कि बिना कारण बताए विशेष सत्र नहीं बुलाया जा सकता है. इसलिए,यह प्रस्ताव किया गया कि विधानसभा का एक नियमित सत्र बुलाया जाना चाहिए.

क्या आप राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी

एक उच्च पदस्थ सूत्र ने अखबार को यह भी बताया है कि पंजाब सरकार राज्यपाल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की योजना बना रही है. एक सूत्र ने कहा कि कानूनी टीम मामले पर काम कर रही है. राज्यपाल के इस कदम को शीर्ष अदालत में चुनौती देने में दो दिन का समय लगेगा.

आप ने राज्यपाल के फैसले वापस लेने को बीजेपी और कांग्रेस की साजिश बताया है. पंजाब आप ने एक ट्वीट में लिखा है,''देश में संविधान और क़ानून का शासन है.सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं. लेकिन भाजपा और कांग्रेस साथ मिलकर पंजाब के मत का अपमान कर रहे हैं. बिकाऊ कांग्रेस पंजाब में बीजेपी के #OperationLotus का समर्थन कर रही है. यह सच्चाई पंजाब और पूरे देश के सामने आ गई है.''आप ने यह ट्वीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए किया है. राहुल ने 24 जुलाई 2020 के अपने ट्वीट में राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की थी. 

ये भी पढ़ें

चंडीगढ़ MMS कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी लड़की को सेना का जवान कर रहा था ब्लैकमेल

Punjab Politics: पंजाब आप के विधायक आज राजभवन तक निकालेंगे शांति मार्च, राज्यपाल के इस फैसले का कर रहे हैं विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget