एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, करीब नौ हजार टीचर्स को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने दिवाली से पहले शिक्षकों को तोहफा दिया. पंजाब सरकार ने आज शुक्रवार को कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी किया.

Punjab Regularize Teachers Notification: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के लगभग 9 हजार कच्चे अध्यापकों (Teachers) को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि अब बाकियों के लिए काम करेंगे और वादे के मुताबिक 36 हजार शिक्षकों को पक्का करेंगे. पंजाब सरकार लगातार लोक हितैषी फैसले ले रही है और हर वर्ग के लिए मान सरकार काम कर रही है. चुनावों से पहले हर पार्टी ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात करती थी. हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसला लिया कि 36000 कच्चे कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाएगा. 

सीएम भगवंत मान ने कच्चे अध्यापकों को पक्का करने के नोटिफिकेशन को लेकर ट्वीट कर लिखा, " एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं..अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था..वो पूरा हो गया है.. लगभग 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया..अब बाकियों के लिए काम करेंगे..वादे मुताबक 36 हज़ार को पक्का करेंगे... जो कहते हैं, वो करते हैं.." बता दें कि सीएम भगवंत मान ने शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय प्रोग्राम में लगभग 9000 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का एलान किया था.

वहीं कच्चे शिक्षकों को पक्का करने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कच्चे अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भगवंत मान से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया. इस मौके पर कच्चे अध्यापकों ने अपने 14 साल पुराने दर्द को बयां करते मान सरकार को जन हितैषी सरकार बताया. वहीं इस मुलाकात के समय सीएम भगवंत मान ने अध्यापकों से पंजाब के भविष्य के निर्माण की ओर जोर देने की बात कही और साथ ही अपील की कि पंजाब को शिक्षा में अव्वल लेकर जाएं सरकार उनके साथ है. 

Punjab News: सनी देओल का पठानकोट में विरोध, गुमशुदा की तलाश का पोस्टर लगा कर लोग बोले- जीतने के बाद से नहीं आए गुरदासपुर

Punjab Breaking News: एक करोड़ की घूस लेने के मामले में एडिशनल आईजी गिरफ्तार, इन लोगों से ली थी रिश्वत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget