एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब में भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा कदम, 29 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के चेयरमैन को हटाया

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आने के बाद से बड़े-बड़े फैसले ले रही है. इसी कड़ी में भगवंत मान सरकार ने कांग्रेस द्वारा नियुक्त 29 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों के चेयरमैन को हटा दिया है.

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है. बुधवार को भी भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार ने कई बड़े फैसले लिए और महत्वपूर्ण कदम उठाए. इसी कड़ी में  कांग्रेस द्वारा नियुक्त 29 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों (Improvement Trust) के चेयरमैन सहित 128 ट्रस्टियों को हटा दिया गया है. गौरतलब है कि अब इन ट्रस्टों के संचालन की जिम्मेदारी संबधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर और उपमंडल अधिकारियों को सौंपी गई है.

यह आदेश प्रमुख सचिव स्थानीय शासन अजय सिन्हा ने जारी किए. वहीं राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक विशेष निर्देश पर, अन्य बोर्ड और निगमों में कांग्रेस द्वारा नियुक्त नेताओं को भी अपना इस्तीफा देने के लिए कहा गया था.

राजनीतिक नियुक्तियों को सरकार बदलने के साथ इस्तीफा दे देना चाहिए

29 सुधार ट्रस्टों में अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. वहीं पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमन बहल, जो विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हुए, ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियों को सरकार बदलने के साथ अपने दम पर इस्तीफा दे देना चाहिए. गौरतलब है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में चेयरमैन की नियुक्तियां राजनीतिक होती हैं इस कारण सरकार बदलने के साथ ही ये हटा भी दिए जाते हैं.

विभिन्न बोर्डों और निगमों के नौ गैर-सरकारी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया

इसी के साथ बता दें कि विभिन्न बोर्डों और निगमों के नौ गैर-सरकारी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, पंकोफेड के चेयरमैन अवतार सिंह और पीआरटीसी के चेयरमैन सतविंदर सिंह शामिल हैं. पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम (PSIEC) के निदेशक हरमेश चंदर, इन्फोटेक के उपाध्यक्ष कार्तिक वढेरा, निदेशकों मंजीत सिंह सरोया, सतीश कंसल, सुरजीत सिंह भून और नरेश प्रुथी ने भी इस्तीफा दे दिया है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: आम आदमी पर महंगाई की मार! पिछले 10 दिन में आज 9वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- दिल्ली सहित अन्य राज्यों में क्या है नया रेट?

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 11 साल बाद बढ़ी पानी की कीमतें, जानें- क्या हैं नए रेट्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री मान बोले: जनता के सहयोग से पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का सफर जारी रहेगा
Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget