एक्सप्लोरर

पंजाब में सड़कों से हटे किसान, नॉर्मल हुआ ट्रैफिक, बंद के दौरान क्या-क्या हुआ प्रभावित?

Punjab News: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि बंद के दौरान इमरजेंसी, एयरपोर्ट जा रहे लोगों, नौकरी के लिए इंटरव्यू देने या फिर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों को छूट दी गई थी.

Punjab News: पंजाब में किसानों ने चार बजे सड़कों पर लगाए धरने खत्म कर दिए हैं. किसानों के सड़कों से हटने के बाद  यातायात नॉर्मल हो गया है. सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक पंजाब बंद का खासा असर पंजाब में रहा. बाजार बंद रहे. साथ ही रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह किसान बैठे थे, जिसकी वजह से रेल सेवाएं भी बंद रहीं. 

दरअसल, किसानों ने सोमवार को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया था, जिसके चलते किसानों ने जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया था. उनका कहना है कि केवल इमरजेंसी सेवाएं चलेंगी. बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा खुद सड़कों पर मौजूद रहीं. 

इमरजेंसी सेवाएं रहीं जारी
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने अमृतसर में बताया कि आपातकालीन और अन्य आवश्यक सेवाओं के संचालन को जारी रखने की अनुमति दी गई. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट जा रहे लोगों, नौकरी के लिए इंटरव्यू देने या फिर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों को बंद के आह्वान के बीच छूट दी गई.

वहीं पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम पूरी तरह से तैयार थी और रेलवे विभाग से भी संपर्क किया था. नेशनल हाईवे पर इमरजेंसी सेवाओं के लिए एक सर्विस लेन खोली गई थी, जिससे अगर किसी को आपातकालीन स्थिति में मदद की जरूरत होती है, तो उनके वालंटियर हाईवे पर तैनात रहे.

बस स्टैंड पर पसरा रहा सन्नाटा
बंद के दौरान बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा. कुछ यात्री बस स्टैंड पर आए लेकिन, जब उन्हें पता चला कि बसें नहीं चल रही हैं, तो वे वापस लौट गए. सुबह से बसें कम संख्या में खड़ी रहीं, जबकि सरकारी बसें डिपो में खड़ी रहीं.

दूध और सब्जी की सप्लाई भी रही बंद
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने सोमवार सुबह सात से चार बजे तक बंद का आह्वान किया था. किसान नेता सरवण सिंह पंढेर ने बताया कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त था. दुकानें और व्यापारिक संस्थान बंद रहे और ट्रेन व बस सेवाएं प्रभावित रहीं. किसानों और अन्य संगठनों ने सब्जी और दूध सप्लाई भी बंद करने का निर्णय लिया था.

इन मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसान
गौरतलब है कि किसान एमएसपी के अलावा, किसान कर्ज माफी, पेंशन, बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने, पुलिस मामलों को वापस लेने और लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए 'न्याय' की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

नए साल में और बारिश के लिए हो जाएं तैयार! पंजाब-हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget