एक्सप्लोरर

Punjab Election: पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने थामा बीजेपी का दामन, जानें उनका पहला रिएक्शन

दिनेश मोंगिया ने मार्च 2001 में इंटरनेशनल मैच में एंट्री की थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में 28 मार्च को करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेला था.

Dinesh Mongia Joins BJP: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. मोंगिया ने बीजेपी जॉइन करने के बाद कहा कि मैं बीजेपी के जरिए पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं. बीजेपी के अलावा कोई भी पार्टी देश के विकास के लिए काम नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि जो विचारधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की है 'सबका साथ सबका विकास' उसे मैं ठीक मानता हूं. मुझे पंजाब और देश के लोगों की सेवा करनी है, उसके लिए मुझे लगता है कि भाजपा से अच्छी पार्टी कोई और नहीं हो सकती है.

बता दें कि पंजाब चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. कई नेताओं द्वारा दलबदल करने के साथ कई बड़े दिग्गज चेहरे इस बार अपना भाग्य आजमा सकते हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिनेश मोंगिया के साथ-साथ कांग्रेस के मौजूदा विधायक फतह सिंह बाजवा भी बीजेपी में शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे. 

कैसा रहा है दिनेश मोंगिया का करियर

बता दें कि दिनेश मोंगिया ने मार्च 2001 में इंटरनेशनल मैचों में एंट्री की थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में 28 मार्च को करियर का पहला इंटरनेशनल मैच खेला था वहीं मई 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था. इसके अलावा उन्होंने एक मात्र टी20 इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में खेला था. मोंगिया के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 51 वनडे पारियों में 1230 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए. उन्होंने बॉलिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. मोंगिया को 21 वनडे पारियों में गेंदबाजी का मौका मिला था. इस दौरान उन्होंने 14 विकेट झटके. वे घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Omicron: ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरों के बीच हवाई यात्रा पर बुरा असर, दुनिया भर में 11500 उड़ानें रद्द

PM Modi in UP: आज कानपुर का दौरा करेंगे पीएम मोदी, मेट्रो खंड और बीना-पनकी परियोजना का करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget