एक्सप्लोरर

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब में 274 पंचायतों के चुनाव पर लगाई रोक

Punjab Panchayat Elections: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पंचायत चुनाव से संबंधित अलग अलग याचिकाएं आई थीं. इनमें अलग अलग आधार पर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई थी.

Punjab Panchayat Elections News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य में 274 पंचायतों के चुनाव पर रोक लगा दी है. अलग-अलग याचिकाएं चुनाव से संबंधित हाई कोर्ट में आई थीं जिनमें अलग अलग आधार पर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई थी. पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं. 

पंजाब में कुल 13241 पंचायतें हैं. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सिर्फ उन पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई है, जिनको लेकर अदालत में याचिका दाखिल की गई थी.

पंजाब के सभी दफ्तर, संस्थानों में 15 अक्टूबर को छुट्टी

पंजाब सरकार ने राज्य भर में पंचायत चुनाव के कारण 15 अक्टूबर को राजपत्रित अवकाश की घोषणा की है. मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और सभी संस्थान बंद रहेंगे. चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के सभी दफ्तर, संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

छुट्टी को लेकर ये घोषणा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को 15 अक्टूबर को छुट्टी घोषित करने के लिए लिखा था, ताकि प्रत्येक नागरिक चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

सरपंच पद के लिए 3,600 से अधिक नामांकन खारिज

पंजाब पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए दाखिल 3,600 से अधिक नामांकन पत्र 7 अक्टूबर को खारिज कर दिए गए थे. इस बारे में पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी. प्रवक्ता के मुताबिक ग्राम पंचायत चुनावों के लिए जांच प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सरपंच पद के लिए 3,683 नामांकन पत्र और पंच के लिए 11,734 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए.

प्रदेश में 13,229 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर को होंगे. आयोग को सरपंच पद के लिए 52,000 से अधिक और पंच के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन मिले थे. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर थी. 

ये भी पढ़ें:

मान सरकार की 300 यूनिट प्रतिमाह 'मुफ्त बिजली' योजना से रोशन हो रहा पंजाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget