एक्सप्लोरर

अमृतसर के रमाडा होटल की बड़ी लापरवाही, 5वीं मंजिल से कार पर गिरा बड़ा शीशा, हो सकती थी अनहोनी

Amritsar News: पर्यटक का कहना है कि पुलिस ने नामी होटल की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं की. आरोप है कि एफआईआर दर्ज करने की मांग को भी पुलिस ने ठुकरा दिया है. पर्यटक ने इंसाफ की मांग की है.

Punjab News: अमृतसर में एक सैलानी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए भटकना पड़ रहा है. दिल्ली से आए सैलानी राजेश कुमार का आरोप है कि पुलिस फरियाद सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को विंडहैम के रमाडा एनकोर होटल की बड़ी लापरवाही देखने को मिली. लापरवाही की वजह से जान भी जा सकती थी. गनीमत रही कि केवल आर्थिक नुकसान ही उठाना पड़ा.

एबीपी सांझा की रिपोर्ट के मुताबिक, रमाडा एनकोर होटल की 5वीं मंजिल पर रेनोवेशन का काम चल रहा था,लेकिन इसकी जानकारी होटल प्रबंधन की तरफ से नहीं दी गई थी.

काम के दौरान 8 फीट लंबा शीशा खड़ी कार पर गिर गया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. एबीपी सांझा की रिपोर्ट के मुताबिक होटल प्रबंधन ने चतुराई दिखाई. मालिक के आने से पहले कार की सफाई शुरू कर दी गई. गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास लोग नहीं थे. वरना अनहोनी हो सकती थी. दिल्ली से 15 अगस्त की परेड देखने आए राजेश कुमार विंडहैम के रमाडा एनकोर में रुके थे. उन्होंने बताया कि लंबा वीकेंड होने के कारण होटल में काफी लोग ठहरे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh Pal (@pal_boss)

 

नामी होटल के खिलाफ पुलिस नहीं लिख रही FIR

कार मालिक ने होटल प्रबंधन के सामने लापरवाही से हुए इस नुकसान को उठाया. उन्होंने आधिकारिक सर्विस सेंटर से कार की मरम्मत कराने की मांग की. होटल प्रबंधन ने कार मालिक की मांग पूरी करने से साफ इनकार कर दिया. दिल्ली से अमृतसर आये पर्यटक का कहना है कि पुलिस से भी संपर्क कर मामले को उठाया गया.

आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया. घटना के दिन से पीड़ित इंसाफ की मांग कर रहा है. पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है. बताया जा रहा है कि होटल से एक वरिष्ठ नेता का संबंध है. इसलिए अमृतसर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही  है. ऐसे में पीड़ित को एफआईआर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें-

सीएम भगवंत मान ने हॉकी खिलाड़ियों को बांटे 1-1 करोड़ के चेक, बिना मेडल लौटने वालों को भी मिले इतने लाख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget