एक्सप्लोरर

Punjab: पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के घर के बाहर प्रदर्शनकारी किसान की मौत, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Farmers Protest: पंजाब में पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर भी किसानों ने प्रदर्शन किया. इन किसानों एमएसपी की कानूनी गारंटी और दूसरे मांगों के साथ प्रदर्शन किया.

Chandigarh News: पटियाला (Patiala) में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे किसानों में से एक की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, किसान की पहचान नरिंदरपाल सिंह (43) के रूप में हुई, जो पटियाला जिले का रहने वाला था. अपनी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान यह तीसरी ऐसी मौत है. 

पहली मौत शंभू सीमा पर, जबकि दूसरी खनौरी सीमा पर हुई, ये दोनों स्‍थान पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित हैं. 17 फरवरी को नरिंदरपाल सिंह अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचा था. रविवार की रात उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने साथी किसानों से उसे वापस गांव ले जाने को कहा था. 

इस बीच केंद्र के साथ चौथे दौर की बातचीत के कुछ घंटे बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने सोमवार को कहा कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पांच फसलों की खरीद की गारंटी देने के केंद्र के प्रस्ताव पर विचार करेंगे. साथ ही 'दिल्ली चलो' मार्च 21 फरवरी तक टाल दिया गया है. पंढेर ने कहा कि तब तक हरियाणा के प्रवेश बिंदुओं पर स्थित शंभू और खनौरी सीमाओं पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन होगा. उन्होंने कहा, “दिल्ली जाने का हमारा निर्णय स्टैंडबाय पर है. हम 21 फरवरी को सुबह 11 बजे शांतिपूर्वक आगे बढ़ेंगे. तब तक हम केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे.''

चौथे दौर की वार्ता सोमवार तड़के यहां समाप्त होने के तुरंत बाद उन्होंने कहा, “हम साथी किसानों के साथ केंद्र द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे, विशेषज्ञों की राय लेंगे.” केंद्र ने किसानों के सामने एमएसपी पर पांच फसलें खरीदने की गारंटी देने का प्रस्ताव रखा. 

केंद्र ने जिन फसलों को सुनिश्चित एमएसपी पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है उनमें कपास और मक्का के अलावा तीन प्रमुख दालें शामिल हैं. प्रस्तावित है कि एनसीसीएफ, नेफेड और कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी केंद्रीय एजेंसियां किसानों से फसल खरीदने के लिए पांच साल के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगी.किसान नेताओं को तीन सदस्यीय केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार से अंतिम योजना पर पहुंचने से पहले उनके प्रस्ताव पर चर्चा करने और अपनी सहमति देने के लिए कहा है.

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर इन फसलों के लिए एमएसपी दिया जाए तो पंजाब दालों के उत्पादन में देश का नेतृत्व कर सकता है.उन्होंने कहा कि यह देश में दूसरी हरित क्रांति होगी. हालांकि पंजाब को हरित क्रांति के कारण उपजाऊ मिट्टी और पानी के अत्यधिक दोहन के कारण अपने एकमात्र प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान का सामना करना पड़ा था. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के किसान कपास और मक्का तभी अपना सकते हैं जब उन्हें इन फसलों का एमएसपी मिलेगा.उन्होंने कहा कि इन फसलों का सुनिश्चित विपणन किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित कर सकता है.उन्होंने कहा कि आज देश दूसरे देशों से दालें आयात करता है, जबकि अगर किसानों को लाभकारी मूल्य मिले तो वे यहां इन दालों का उत्पादन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सख्त टिप्पणी, SC में हुई सुनवाई, जानें- अब तक क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget