एक्सप्लोरर

Gurugram News: आज गुरुग्राम जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन रूट्स को लेकर जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुग्राम के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी इस दौरान ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की है. 6 घंटे के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा.

New Traffic Diversion Advisory: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाली है. राष्ट्रपति आज गुरुग्राम के भौड़ाकला गांव में ‘वीमन एज फाउंडेशन ऑफ ए वैल्यूएबल सोसायटी’ के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी. प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने वाले है. वही उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां की है. वही ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है. 

ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुरुग्राम आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जो एडवाइजरी जारी की है. उसके अनुसार 6 घंटे तक दिल्ली-जयपुर हाइवे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. जिसको लेकर जोनल ऑफिसर और एसीपी ट्रैफिक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को निर्देश जारी किए गए है. आज सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दिल्ली-जयपुर हाइवे का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. वही इसके बाद दोपहर 2 से 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. इस दौरान जयपुर की ओर से दिल्ली आने वाले ट्रैफिक को पंचगांव चौक से केएमपी के रास्ते दिल्ली, झज्जर, रोहतक, सोनीपत से हाइवे वन की ओर जाएगा. वही पलवल, फरीदाबाद रोड से दिल्ली महरौली की ओर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. वही दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक शंकर चौक से गोल्फ कोर्स रोड होते हुए राजीव चौक, सोहना रोड, वाटिका चौक से केएमपी के पास हाइवे पर कनेक्ट रहेगा. गुड़गांव शहर में जयपुर की ओर से आने वाला ट्रैफिक पटौदी रोड से होकर गुजरेगा. 

डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा
भौड़ाकला गांव के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के ‘वीमन एज फाउंडेशन ऑफ ए वैल्यूएबल सोसायटी’ राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव और पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने दौरा किया. इस दौरान गुड़गांव से भौड़ाकलां तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई व्यवस्था और सड़क पर मरम्मत कार्यों का भी जायजा लिया. वही अधिकारियों से बैठक कर उन्हें राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: 'रिज का इलाका दिल्ली का फेफड़ा है, इसे न करें किसी को अलॉट', सुप्रीम कोर्ट ने DDA से कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget