एक्सप्लोरर

Prakash Singh Badal Funeral: प्रकाश सिंह बादल का आज होगा अंतिम संस्कार, 4 जिलों की पुलिस तैनात, इन रूट्स को किया गया डायवर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार रात उनके गांव बादल पहुंच चुका है. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है.

Punjab News: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार किया जाएगा. चंडीगढ़ से उनका पार्थिव शरीर गांव बादल में पहुंच चुका है. गुरुवार दोपहर एक बजे उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू होगी और उनके किन्नू वाले बाग में पहुंचेगी, जहां बादल का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिस जगह बादल का अंतिम संस्कार होगा बाद में उसी जगह को स्मारक में बदल दिया जाएगा.

भारी सुरक्षा का इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर और फरीदकोट की पुलिस गांव बादल में तैनात की गई है. फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव बादल गांव का दौर कर व्यवस्थाओँ का जायजा लिया. 

यातायात के लिए रूट डायवर्ट

बादल के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी खड़ी ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी अपने स्तर पर इंतजाम किए गए हैं. गांव महिना से लंबी की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है. इसके अलावा डबवाली से अन्य शहरों की तरफ यातायात के इंतजाम किए गए हैं. 

50 हजार लोगों के आने की संभावना

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. शिरोमणि अकाली दल के नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी बादल के अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले हैं. अंतिम संस्कार स्थल के पास ही खेतों में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है.

गांव के लोगों ने किए अंतिम दर्शन

रात करीब सवा 10 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की शव यात्रा उनके गांव बादल पहुंची, जहां गांव के लोगों के अलावा आसपास के जिलों के नेता और कार्यकर्त्ता भी पहुंचे थे उन्होंने बादल के शव के अंतिम दर्शन किए. पूरा गांव बादल अमर रहे के नारों से गूंज उठा. प्रकाश सिंह बादल के बेटे और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल काफी भावुक होते दिखाई दिए. देर रात तक भी बादल के समर्थक उनके अंतिम दर्शन करने के लिए इंतजार करते रहे.

यह भी पढ़ें: Prakash Singh Badal Highlights: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को आखिरी सलामी देने चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget