एक्सप्लोरर

मनोहर लाल खट्टर को पीएम आवास से चाय के लिए आया फोन, क्या मंत्री पद मिलेगा?

Modi 3.0 Cabinet Ministers: हरियाणा के पूर्व सीएम और बीजेपी के सीनियर नेता मनोहर लाल खट्टर को पीएम आवास पर चाय का न्योता मिला है. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्हें बीजेपी की ओर से फोन पहुंचा है.

PM Modi Cabinet Ministers: पीएम मोदी की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार 9 जून की शाम 7.15 पर है. इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पीएम आवास पर चाय के लिए फोन आया था. माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. जानकारी के लिए बता दें, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी की तरफ से नए सांसदों को उनके आवास पर चाय पीने का न्योता दिया गया है. इसी कड़ी में मनोहर लाल खट्टर को भी चाय पर बुलाया गया है. हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा या फिर कोई और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी.

गौरतलब है कि मार्च 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सरकार भंग हो गई थी. बीजेपी आलाकमान की तरफ से नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया. इसके बाद मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा उम्मीदवारी के लिए टिकट दिया गया था. छठे चरण में हरियाणा में लोकसभा चुनाव हुए और मनोहर लाल खट्टर ने जीत हासिल की. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नेतृत्व की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज पीएम आवास पर खट्टर को चाय का न्योता मिलना इसी के संकेत हैं.

हरियाणा से ये सांसद भी कॉल के इंतजार में 
गुरुग्राम सीट सांसद चुने गए राव इंद्रजीत सिंह को भी आलाकमान की तरफ से फोन आने के आसार हैं. वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद चौधरी धर्मबीर, फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर और कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल भी कॉल का इंतजार कर रहे हैं. 

जानकारी के लिए बता दें कि एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण रविवार शाम 7.15 बजे होगा. इस बार क्योंकि बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, इसलिए एनडीए की सहयोगियों पार्टियों पर निर्भर रहते हुए उनकी डिमांड का भी खास ध्यान रखा जाना है. ऐसे में हो सकता है कि इस बार बीजेपी से मंत्रियों की संख्या कुछ कम हो. वहीं, अब BJP का ज्यादा फोकस उन राज्यों पर हैं, जहां आगामी 6 महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इनमें से एक हरियाणा भी है. हालांकि हरियाणा में BJP की सीटें 10 से घटकर इस बार 5 रह गई हैं.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को इंडिया की ओर से PM पद का ऑफर देने पर सुखजिंदर रंधावा का दावा, ‘उनका दोबारा मन...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget