एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का होगा अपग्रेडेशन, पीएम मोदी 26 फरवरी को रखेंगे नींव

Gurugram News: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा. पीएम मोदी 26 फरवरी को परियोजनाओं का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से करेंगे.

Gurugram railway station Foundation: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एक तोहफा मिलने वाला है. गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 26 फरवरी को शिलान्यास करेंगे. गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बारे में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को रेलवे की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से करेंगे. जिसमें गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की योजना भी शामिल है. जिस पर करीब 295 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे. गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के बाद विश्व स्तर की सुविधा विकसित की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश को रेलवे की हजारों करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. 

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा. पहले चरण में करीब 295 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे और दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी. अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि  गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिल जाएंगी. अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा. योजना तैयार की जा रही है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएं, इसके लिए रेलवे अधिकारियों की जीएमडीए से वार्ता चल रही है. रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम स्टेशन के अपग्रेडेशन योजना को तैयार कर रहा है. 

हटेगा सीमेंट यार्ड और मारुति का वाहन यार्ड

आपको बता दें कि नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की पुरानी मांग है कि सीमेंट यार्ड को हटाने की पूरी हो जाएगी. राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी कि सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल आती है और उनको सांस लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ साथ राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अपग्रेडेशन प्लान में उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सीमेंट यार्ड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन योजना के तहत करीब 12 लिफ्ट,  एस्केलेटर, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवर ब्रिज,मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया इसे पूर्व रेलवे की ओर से पटौदी रोड और रेवाड़ी- रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था, जिन पर काम शुरू कर दिया गया है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Haryana News: तीन साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, गुरुग्राम कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget