एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: पंजाब के पाकिस्तान से सटे जिलों में हाई अलर्ट, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द, मंत्री बोले- '3 करोड़...'

Operation Sindoor India: पंजाब सरकार में कैबेनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जब भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा होता है, तो पंजाबी हमेशा आगे आते हैं. देश के लिए जान भी कुर्बान कर देते हैं.

Operation Sindoor News: भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंकाओं को देखते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बुधवार को सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश वरिष्ठ अधिकारियों को दिया. उन्होंने अगले आदेश तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करने के भी आदेश दिए हैं. 

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों की सराहना की. उन्होंने कहा, "सभी तीन करोड़ पंजाबी सेना के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं." पंजाब सरकार में कैबेनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, "जब भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा होता है, तो पंजाबी हमेशा आगे आते हैं, यहां तक कि अपनी जान भी कुर्बान कर देते हैं."

पंजाब-पाकिस्तान के बीच है 532KM लंबा बॉर्डर 

अमन अरोड़ा ने कहा, "पंजाब पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.  किसी भी सैन्य तनाव के दौरान पंजाब सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। सीमा के निकट सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. जनता की सुरक्षा के लिए सरकार ने सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं"

भगवंत मान का नशा विरोधी कार्यक्रम रद्द

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एसबीएस नगर जिले और जालंधर में बुधवार को होने वाले अपने नशा विरोधी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। अमन अरोड़ा ने कहा, "रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में पंजाब पुलिस भी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, 'पंजाब पुलिस भारतीय सेना को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है. भविष्य की तैयारियों पर मिलकर काम कर रही है."

किसी को घबराने की जरूरत नहीं— गुरजीत सिंह औजला

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट पर कहा, " किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. शांति बनाए रखें. हमारी सेना इस स्थिति का सामना करने के लिए डटी हुई है. राशन का भंडारण न करें. कुछ व्यापारी समस्या का फायदा उठाकर ऊंचे दामों पर राशन बेच रहे हैं."

अमृतसर हवाई अड्डा 10 मई तक बंद- एडीसीपी
 
अमृतसर के एडीसीपी टू सिरिवेनेला ने कहा, 'केंद्र सरकार के अनुसार उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के 21 हवाई अड्डे 10 मई तक बंद रहेंगे. यहां से कोई उड़ान संचालित नहीं होगी. केंद्र के आदेश के अनुसान अमृतसर एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है.' 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
पंजाब: संगरूर में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget