एक्सप्लोरर

Punjab: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर खूनी संघर्ष, निहंगों के दो गुट आपस भी भिड़े, एक शख्स का काट डाला हाथ

Nihang Clash News: निहंगों के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस हमले में एक निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया.

Nihang Two Group Clash: पंजाब (Punjab) में चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर (Chandigarh-Mohali Border) पर नेशनल जस्टिस फ्रंट (National Justice Front) के धरने के दौरान रविवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया. एबीपी सांझा के मुताबिक यहां मोर्चा प्रदर्शन के दौरान निहंगों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें एक निहंग सिंह का हाथ कट गया. उसे मोहाली फेज 6 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान बब्बर सिंह चांडी के रूप में हुई है. बब्बर सिंह बाबा अमाना ग्रुप से जुड़ा है.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस हमले में एक निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया. शोर शराबा हुआ तो लोग भी जमा हो गए. इस बीच लोगों ने मामले को शांत कराने की भी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है. बाद में मोर्चे के नेता भी मौके पर पहुंचे.

निहंग की झड़प पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि दोनों निहंग सेक्टर-52 में एक पार्क के पास बैठे थे, तभी उनके बीच बहस हुई. यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उनमें किस बात को लेकर बहस हुई है. इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी भी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं. इतना जरूर पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे. पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला का नाम मेला सिंह है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें-Waris Punjab De: कब गिरफ्तार होगा अमृतपाल सिंह? डेरों से लेकर बस स्टैंड तक 5000 जवानों को पहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget